
बांग्लादेश में दुर्गा पूजा से पहले मंदिरों को धमकी भरी चिट्ठी, 5 लाख फिरौती की मांग, त्यौहार न मनाने की चेतावनी
AajTak
मंदिरों को मिली धमकी भरी चिट्ठी में सभी को 5 लाख टका की फिरौती मांगते हुए दुर्गा पूजा ना मनाने की चेतावनी दी गई है. इन चिट्ठियों ने स्थानीय हिंदू समुदाय को हिला कर रख दिया है, और कई पूजा समितियों ने त्योहार रद्द करने पर विचार किया है.
बांग्लादेश में खुलना के डकॉप में स्थित कई मंदिरों को हाल ही में गुमनाम धमकी भरी चिट्ठी मिली है. इन चिट्ठियों में मांग की गई है कि मंदिर प्रबंधक 5 लाख टका का टोल चुकाएं. नहीं तो उन्हें दुर्गा पूजा मनाने की अनुमति नहीं दी जाएगी. ये चिट्ठी दुर्गा पूजा आयोजन समितियों के नेताओं को भेजी गई थी और उनमें चेतावनी दी गई थी कि अगर वे मांगे पूरी नहीं करेंगे तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे.
हिंदू समुदाय के नेताओं ने अपनी चिंता जाहिर की है और कुछ ने अपने मंदिरों में त्योहारों को पूरी तरह से रद्द करने पर विचार करना शुरू कर दिया है. शुक्रवार को चार मंदिरों के प्रतिनिधियों ने डाकोप पुलिस स्टेशन में एक जनरल डायरी (जीडी) दर्ज कराई है. समुदाय के एक नेता ने बताया कि एक बैठक बुलाई गई थी जिसमें कई सदस्यों ने त्योहार को रद्द करने की इच्छा जताई.
भेजने वाले का पता अलग, चिट्ठी में लिखावट एक
हालांकि, उन्होंने फैसला किया है कि पूजा जारी रखी जाएगी. कामारखेला सार्वजनिन दुर्गा पूजा सेलिब्रेशन कमेटी के अध्यक्ष शेखर चंद्र गोल्डर ने कहा, "हमारे सदस्य अब त्योहार मनाने रुचि नहीं रखते. इस साल हमें पूजा रोकनी पड़ेगी." एक स्थानीय अखबार को वो चिट्ठी हाथ लगी है, जिसमें तीनों में एक ही जैसी लिखावट है, लेकिन लिफाफे पर भेजने वाले का पता अलग-अलग है.
पुलिस में शिकायत पर अंजाम भुगतने की चेतावनी
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक चिट्ठी में लिखा है, "अगर आप 2024 में दुर्गा पूजा करना चाहते हैं, तो आपको 5 लाख टका का भुगतान करना होगा. नहीं तो आपको किसी भी तरह की पूजा करने की अनुमति नहीं मिलेगी." यह भी धमकी दी गई कि अगर इस चिट्ठी को अधिकारियों या मीडिया के साथ साझा किया गया तो जिम्मेदार व्यक्ति "टुकड़े-टुकड़े" कर दिए जाएंगे.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










