
बांग्लादेश में जुटे हमास, तालिबान और पाकिस्तान के कट्टरपंथी नेता, क्या भारत के लिए खतरा बनेगी ये मीटिंग?
AajTak
ढाका में एक हाई लेवल धार्मिक आयोजन ने वैश्विक सुरक्षा चिंताओं को बढ़ा दिया है, जहां हमास, तालिबान और पाकिस्तान के कट्टरपंथी इस्लामी नेता अल-कायदा से जुड़े उपदेश के लिए इकट्ठा हुए थे. इससे खासतौर पर भारत के लिए खतरे बढ़ गए हैं, क्योंकि यह आतंकवादी समूहों के लिए एक मंच का काम कर सकता है.
बांग्लादेश की राजधानी ढाका में 'अल मर्कजुल इस्लामी' ने एक धार्मिक आयोजन किया है. इस आयोजन ने अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा चिंताओं को गहरा कर दिया है. पड़ोसी मुल्क होने के नाते खासतौर पर भारत के लिए यह ज्यादा बड़ी चिंता की बात है. इस कार्यक्रम में हमास, तालिबान और पाकिस्तान के कई कट्टरपंथी इस्लामी नेताओं ने हिस्सा लिया और भाषण दिए, जो अल-कायदा से जुड़े थे. इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन क्यों किया गया, यह अभी साफ नहीं है लेकिन इसमें मुफ्ती शाहिदुल इस्लाम जैसे शख्स ने भी शिरकत की, जिसका आतंकवाद से गहरा नाता रहा है.
मुफ्ती शाहिदुल इस्लाम को 1999 में खुलना में एक अहमदिया मस्जिद पर बम हमले के लिए गिरफ्तार किया गया था, जिसमें आठ लोगों की मौत हुई थी. उसे बांग्लादेश में इस्लामी चरमपंथ के उदय में प्रमुख भूमिका निभाई. रिहाई के बाद वह अफगानिस्तान, पाकिस्तान और कुछ अफ्रीकी मुल्कों की यात्रा भी की, जहां उसने अल-कायदा से ट्रेनिंग हासिल की. आज भी जमातुल मुजाहिदीन बांग्लादेश (JMB) के बीच उसकी पकड़ मजबूत है.
यह भी पढ़ें: बांग्लादेश में कट्टरपंथियों ने हिंदुओं पर किया हमला, अल्पसंख्यक समुदाय ने ढाका के शहीद मीनार पर किया विरोध प्रदर्शन
7 अक्टूबर को हुआ था आयोजन
7 अक्टूबर को ढाका में आयोजित इस कार्यक्रम में हमास के वरिष्ठ नेता जैसे शेख खालिद कुद्दिमी और शेख खालिद मिशाल की मौजूदगी देखी गई थी. इनके अलावा, पाकिस्तान के प्रभावशाली शख्स में शामिल शैखुल इस्लाम मुफ्ती तकी उस्मानी और मौलाना फजलुर रहमान ने भी कार्यक्रम में शिरकत की.
भारत के लिए बड़ी चिंता

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.







