
बांग्लादेश में जीत के बाद पीएम मोदी और भारत को लेकर पहली बार क्या बोली BNP
AajTak
बांग्लादेश के संसदीय चुनाव में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) ने 210 से अधिक सीटें जीतकर बड़ी सफलता हासिल की है. पार्टी प्रमुख तारिक रहमान प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तारिक रहमान को जीत पर बधाई दी और दोनों देशों के बीच संबंध मजबूत करने की उम्मीद जताई जिसपर अब बीएनपी की प्रतिक्रिया सामने आई है.
बांग्लादेश के संसदीय चुनाव में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) ने 210 से अधिक सीटें जीत ली हैं. इस चुनाव में बीएनपी ने जमात-ए-इस्लामी और छात्रों की पार्टी नेशनल सिटीजन पार्टी (NCP) को हराकर शानदार जीत हासिल की है और अब पार्टी प्रमुख तारिक रहमान प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं. तारिक रहमान की इस जीत पर भारत ने उन्हें बधाई दी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक ट्वीट कर कहा कि तारिक रहमान की जीत उनके प्रति बांग्लादेश की जनता के भरोसे को दिखाती है.
पीएम मोदी के इस बधाई संदेश पर अब बीएनपी की तरफ से प्रतिक्रिया आई है. बीएनपी की राष्ट्रीय स्थायी समिति के मेंबर और पार्टी के वरिष्ठ नेता नजरुल इस्लाम खान ने कहा है कि पीएम मोदी ने जनता के जनादेश को स्वीकार किया है जिसे लेकर बीएनपी उनका धन्यवाद करती है.
मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, 'मैं उम्मीद करता हूं कि तारिक रहमान के नेतृत्व में दोनों पड़ोसी देशों और उनके लोगों के बीच के रिश्ते अब और मजबूत होंगे. हमारे नेता तारिक रहमान को बधाई देने के लिए मैं पीएम मोदी का धन्यवाद करता हूं. यह अच्छी बात है कि लोकतांत्रिक देश जनादेश का सम्मान करें. पीएम मोदी ने यह किया है और हम उन्हें धन्यवाद देते हैं.'
पीएम मोदी ने तारिक रहमान को बधाई देते हुए क्या कहा?
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तारिक रहमान को बधाई देते हुए लिखा, 'मैं तारिक रहमान को बीएनपी का नेतृत्व करते हुए बांग्लादेश के संसदीय चुनावों में जीत हासिल करने पर हार्दिक बधाई देता हूं. यह जीत आपके नेतृत्व में बांग्लादेश की जनता के विश्वास को दिखाती है.'
उन्होंने आगे लिखा, 'भारत एक लोकतांत्रिक, प्रगतिशील और समावेशी बांग्लादेश के समर्थन में हमेशा खड़ा रहेगा. मैं उम्मीद करता हूं कि हमारे बहुआयामी संबंधों को मजबूत करने और साझा विकास लक्ष्यों को हासिल करने के लिए हम साथ मिलकर काम करेंगे.'

अमेरिका ने ईरानी तेल पर 30 दिन की छूट दी, लेकिन ईरान ने एक्स्ट्रा तेल होने से इनकार कर दिया. दोनों के दावों से वैश्विक तेल बाजार में अनिश्चितता बढ़ गई है. दुनियाभर के मुल्क ये उम्मीद लगाए बैठे हैं कि अमेरिकी की ओर से छूट मिलने के बाद ईरान का तेल उन्हें मिलेगा. लेकिन, ईरान के बयान से सभी को बड़ा झटका लगा है.

ईरान ने हिंद महासागर में अमेरिकी और ब्रिटिश संयुक्त सैन्य बेस डिएगो गार्सिया पर हमला किया है. मध्यपूर्व की सीमाओं से दूर किसी अमेरिकी ठिकाने पर ये ईरान का अबतक का सबसे बड़ा हमला है. वहीं ईरान ने ब्रिटेन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ब्रिटेन अमेरिका को ब्रिटिश सैन्य ठिकानों का इस्तेमाल करने देता है तो इसे सीधे आक्रामक कार्रवाई में भागीदार माना जाएगा.

ईरान ने हिंद महासागर में अमेरिकी और ब्रिटेन के संयुक्त सैन्य बेस डिएगो गार्सिया पर मिसाइल हमला किया है. मध्यपूर्व की सीमाओं से दूर किसी अमेरिकी ठिकाने पर ये ईरान काअबक का सबसे बजड़ा हमला है. डिएगो गारर्सिया बोहद रणनीतिक सैन्य अड्डा है. B-52 बॉम्बर विमान, लंबी दूरी के हमले के हथियार इस बेस पर मौजूद है.

ईरान युद्ध के बीच यह सवाल उठ रहा है कि क्या इजरायल अमेरिका से अलग होकर काम कर रहा है. हालांकि यह साफ संकेत मिल रहा है कि दोनों देश अभी भी रणनीतिक रूप से साथ हैं और ‘गुड कॉप-बैड कॉप’ की भूमिका निभा सकते हैं. हाल के घटनाक्रमों ने यह बहस छेड़ दी है कि क्या इजरायल अमेरिका से अलग चल रहा है या रणनीति का हिस्सा है?

इजरायल ने एक बार फिर ईरान पर हवाई हमला किया है. इजरायल द्वारा ईरान पर लगातार हमले जारी है. इजरायली हमलों से लगातार ईरान में तबाही मची हुई है. ईरान की राजधानी तेहरान इन हमलों से सबसे ज्यादा ग्रसित है, जहां लोग इन हमलों के बीच डर में रहने को मजबूर है. तेहरान के की इलाकों को इस हमले में निशाना बनाया गया.








