
बांग्लादेश में चुनाव से पहले एक और हिंदू व्यापारी की हत्या, दुकान में शव बंद कर भागे आरोपी
AajTak
बांग्लादेश में आम चुनाव से महज 48 घंटे पहले एक और हिंदू कारोबारी की नृशंस हत्या कर दी. मैयनसिंह इलाके में हमलावरों ने दुकान के भीतर घुसकर इस वारदात को अंजाम दिया और लाश को अंदर छोड़कर बाहर से ताला लगाकर फरार हो गए.
बांग्लादेश में आम चुनाव से महज 48 घंटे पहले एक बार फिर हिंदू समुदाय पर हमले की खबर सामने आई है. मैयनसिंह जिले के त्रिशाल उपजिला में एक हिंदू चावल व्यापारी सुशेन चंद्र सरकार की उनके ही दुकान में कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी. हत्यारों ने शव को दुकान के अंदर छोड़कर शटर बंद कर दिया. वारदात के बाद हमलावरों ने दुकान का शटर बंद कर ताला लगा दिया और मौके से फरार हो गए. पुलिस ने बताया कि ये घटना सोमवार रात करीब 11 बजे बोगर बाजार चौराहे पर हुई. त्रिशाल पुलिस स्टेशन के अधिकारी-इन-चार्ज (ओसी) मोहम्मद फिरोज हुसैन ने पुष्टि की कि मृतक सुसेन चंद्र सरकार 'मेसर्स भाई भाई इंटरप्राइजेज' के मालिक थे और दक्षिणकांडा गांव के निवासी थे.
दुकान में बंद किया शव पुलिस ने बताया कि व्यापारी अपनी दुकान में अकेले थे. इसी का फायदा उठाकर हत्यारे दुकान में घुसे और व्यापारी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया. हमले के बाद उन्होंने शटर नीचे खींचकर घटनास्थल से फरार हो गए. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है.बांग्लादेश में आम चुनाव से ठीक दो दिन पहले हुई इस लक्षित हत्या ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. स्थानीय प्रशासन ने घटनास्थल का मुआयना कर जांच शुरू कर दी है.
हिंदू समुदाय में डर का माहौल हिंदू समुदाय के बीच इस घटना को लेकर काफी आक्रोश और डर का माहौल है. पुलिस आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है, लेकिन अब तक किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है. चुनावी माहौल में इस तरह की हिंसा से क्षेत्र में तनाव काफी बढ़ गया है. आपको बता दें कि पिछले कुछ महीनों में हिंदू समुदाय के लोगों को टारगेट कर हमले हो रहे हैं, जिनमें लिंचिंग, गोलीबारी और अन्य हिंसा शामिल है. हिंदू समुदाय के नेताओं ने इस हत्या की कड़ी निंदा की है और अंतरिम सरकार से तत्काल कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने आरोप लगाया है कि अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में सरकार नाकाम साबित हो रही है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज तथा स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के खिलाफ उनका ऑपरेशन पूरी ताकत से जारी है. उन्होंने बताया कि अब तक 7,000 से अधिक ईरानी सैन्य ठिकानों और अन्य महत्वपूर्ण ठिकानों को निशाना बनाया जा चुका है. ट्रंप ने कहा कि मिसाइल और ड्रोन फैक्ट्रीज सहित सभी सैन्य ठिकानों को नुकसान पहुंचाया गया है, और ईरान की नेवी और एयर फोर्स को भी पूरी तरह खत्म कर दिया गया है. देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से तेल के बाजार में उथल-पुथल मची है. ट्रंप की मुश्किल ये है कि कुछ महीने बाद नवंबर में अमेरिका में मिडटर्म चुनाव होने हैं. जिसे देखते हुए ट्रंप की पार्टी के ही लोग इकॉनमी पर उनसे ज्यादा ध्यान देने की मांग कर रहे हैं. तेल के दाम बढ़ने से अमेरिका में महंगाई भी धीरे धीरे बढ़ रही है. ऐसे में अगर ये युद्ध लंबा खिंचता है तो इससे ट्रंप की सियासी मुसीबत बढ़नी तय हैं. देखें वीडियो.

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच मिडिल ईस्ट वॉर से भी पहले से जंग चल रही है. पाकिस्तान का आरोप है कि अफगानिस्तान की तालिबान सरकार टीटीपी जैसे आतंकी समूहों को पनाह दे रही है जो पाकिस्तान में हमले करते हैं. लेकिन तालिबान ने इन आरोपों को खारिज किया है. दोनों देशों का झगड़ना चीन के हितों के खिलाफ जा रहा है जिसे देखते हुए उसने एक प्रस्ताव रखा था. पाकिस्तान ने सामने से उसे खारिज कर दिया है.

भारत ने ईरान में रह रहे अपने नागरिकों को सलाह दी है कि वे बिना भारतीय दूतावास की अनुमति और संपर्क के किसी भी जमीनी सीमा को पार करने की कोशिश न करें. दूतावास ने चेतावनी दी है कि ऐसा करने पर लोगों को गंभीर लॉजिस्टिक और इमीग्रेशन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. यह सलाह अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद बढ़े तनाव के बीच जारी की गई है. दूतावास ने भारतीयों से आधिकारिक संपर्क में रहने और हेल्पलाइन नंबरों पर मदद लेने की अपील की है. दूतावास ने कहा, 'हमें बताए बिना ईरान न छोड़ें'. दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग का आज 17वां दिन है. हर दिन बीतने के साथ ये जंग और भीषण होती जा रही है क्योंकि अब अमेरिका-इजरायल के हमलों का जवाब देने के लिए ईरान ने एडवांस मिसाइलों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है. 28 फरवरी से चल रहे युद्ध में ईरान ने पहली बार अपनी सबसे आधुनिक बैलिस्टिक मिसाइलों में से एक सेजिल से इजरायल को टारगेट किया है. सेजिल मिसाइल एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देने में माहिर है, इसी वजह से इसे डांसिंग मिसाइल भी कहा जाता है. ईरान की ओर से सेजिल मिसाइल का इस्तेमाल होने से युद्ध में और तेजी आने का साफ संकेत मिल रहा है.

मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच इजरायल के शहर तेल अवीव पर मिसाइल हमला हुआ है. सोशल मीडिया और सीसीटीवी फुटेज में वो पल कैद हुआ है जब ईरान की मिसाइल तेल अवीव की एक सड़क पर आकर गिरती दिखाई देती है. इज़रायल पुलिस के मुताबिक इस हमले में क्लस्टर वारहेड का इस्तेमाल किया गया, जिससे कई छोटे बम अलग-अलग जगहों पर गिरकर फटे और आसपास के कई इलाकों को नुकसान पहुंचा. देखें वीडियो.

क्या ईरान युद्ध में अमेरिका फंस गया है? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ट्रंप के लिए अब बड़ी चुनौती बन गया है. ट्रंप दावे तो बहुत करते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि होर्मुज समुद्री मार्ग अभी भी बंद है. ईरान जिसे चाहता है उसके जहाज जाने देता है. बिना ईरान की सहमति के कोई जहाज वहां से नहीं निकल सकता. देखें श्वेता सिंह की ये रिपोर्ट.






