
बांग्लादेश में चुनाव नतीजों के बीच हिंसा... दिनाजपुर में हिंदू परिवार का घर फूंका, लाखों का नुकसान
AajTak
बांग्लादेश में चुनावी नतीजों के ऐलान के ठीक बाद दिनाजपुर के बीरगंज में एक हिंदू परिवार को निशाना बनाया गया है. आरोपियों ने बिमल चंद्र रॉय के घर को आग के हवाले कर दिया.
बांग्लादेश के दिनाजपुर जिले के बीरगंज उपजिला में चुनावी नतीजे आने के तुरंत बाद आगजनी की एक गंभीर घटना सामने आई है. गुरुवार (12 फरवरी) की शाम को निजपाड़ा यूनियन के देबीपुर बनियापाड़ा गांव में शरारती तत्वों ने बिमल चंद्र रॉय के घर में आग लगा दी. इस अग्निकांड में परिवार को कई लाख टका का नुकसान हुआ है. चुनाव के बाद हुई इस हिंसा ने इलाके में अल्पसंख्यक समुदायों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.
घटना के बाद नवनिर्वाचित सांसद और बीएनपी (BNP) के स्थानीय नेताओं ने मौके का दौरा किया है. फिलहाल पूरे इलाके में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है और पीड़ित परिवार न्याय की गुहार लगा रहा है.
पुलिस इस मामले की जांच कर रही है कि क्या यह हमला चुनाव के बाद की रंजिश के कारण किया गया था.
चुनावी नतीजों के बाद भड़की आगजनी
बीरगंज उपजिला में जैसे ही चुनाव परिणाम घोषित हुए, देबीपुर बनियापाड़ा गांव में स्थिति बिगड़ गई. उपद्रवियों ने बिमल चंद्र रॉय के घर को निशाना बनाया. जानकारी के मुताबिक, आग इतनी भीषण थी कि घर का सारा सामान और कीमती सामान राख हो गया. पीड़ित परिवार के मुताबिक, यह हमला पूरी तरह से चुनावी माहौल से प्रभावित था और अल्पसंख्यकों में डर पैदा करने की कोशिश थी.
यह भी पढ़ें: 'प्रगतिशील बांग्लादेश के साथ है भारत', PM मोदी ने तारिक रहमान को दी ऐतिहासिक जीत की बधाई

अमेरिका ने ईरानी तेल पर 30 दिन की छूट दी, लेकिन ईरान ने एक्स्ट्रा तेल होने से इनकार कर दिया. दोनों के दावों से वैश्विक तेल बाजार में अनिश्चितता बढ़ गई है. दुनियाभर के मुल्क ये उम्मीद लगाए बैठे हैं कि अमेरिकी की ओर से छूट मिलने के बाद ईरान का तेल उन्हें मिलेगा. लेकिन, ईरान के बयान से सभी को बड़ा झटका लगा है.

ईरान ने हिंद महासागर में अमेरिकी और ब्रिटिश संयुक्त सैन्य बेस डिएगो गार्सिया पर हमला किया है. मध्यपूर्व की सीमाओं से दूर किसी अमेरिकी ठिकाने पर ये ईरान का अबतक का सबसे बड़ा हमला है. वहीं ईरान ने ब्रिटेन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ब्रिटेन अमेरिका को ब्रिटिश सैन्य ठिकानों का इस्तेमाल करने देता है तो इसे सीधे आक्रामक कार्रवाई में भागीदार माना जाएगा.

ईरान ने हिंद महासागर में अमेरिकी और ब्रिटेन के संयुक्त सैन्य बेस डिएगो गार्सिया पर मिसाइल हमला किया है. मध्यपूर्व की सीमाओं से दूर किसी अमेरिकी ठिकाने पर ये ईरान काअबक का सबसे बजड़ा हमला है. डिएगो गारर्सिया बोहद रणनीतिक सैन्य अड्डा है. B-52 बॉम्बर विमान, लंबी दूरी के हमले के हथियार इस बेस पर मौजूद है.

ईरान युद्ध के बीच यह सवाल उठ रहा है कि क्या इजरायल अमेरिका से अलग होकर काम कर रहा है. हालांकि यह साफ संकेत मिल रहा है कि दोनों देश अभी भी रणनीतिक रूप से साथ हैं और ‘गुड कॉप-बैड कॉप’ की भूमिका निभा सकते हैं. हाल के घटनाक्रमों ने यह बहस छेड़ दी है कि क्या इजरायल अमेरिका से अलग चल रहा है या रणनीति का हिस्सा है?

इजरायल ने एक बार फिर ईरान पर हवाई हमला किया है. इजरायल द्वारा ईरान पर लगातार हमले जारी है. इजरायली हमलों से लगातार ईरान में तबाही मची हुई है. ईरान की राजधानी तेहरान इन हमलों से सबसे ज्यादा ग्रसित है, जहां लोग इन हमलों के बीच डर में रहने को मजबूर है. तेहरान के की इलाकों को इस हमले में निशाना बनाया गया.








