
बांग्लादेश: पूर्व चुनाव आयुक्तों पर देशद्रोह का मुकदमा, इलेक्शन में गड़बड़ी करने का आरोप
AajTak
2024 का आम चुनाव काज़ी आवल की अगुवाई में कराया गया था, लेकिन इस चुनाव का बहिष्कार बांग्लादेश के सभी प्रमुख विपक्षी दलों ने किया था. चुनाव की निष्पक्षता को लेकर पहले से ही सवाल उठ रहे थे. अब पुलिस ने इन अधिकारियों पर देशद्रोह और धोखाधड़ी के आरोप लगाए हैं.
बांग्लादेश की राजधानी ढाका में 2024 के आम चुनावों में गड़बड़ी के आरोपों को लेकर बांग्लादेश के पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त काज़ी हबीबुल रकीबुद्दीन, पूर्व चुनाव आयुक्त केएम नुरुल हुदा और अन्य 11 अधिकारियों के खिलाफ देशद्रोह और धोखाधड़ी के मामले दर्ज किए गए हैं. इन सभी को इस सप्ताह की शुरुआत में गिरफ्तार कर लिया गया. आरोप है कि इन अधिकारियों ने 2014, 2018 और 2024 के आम चुनावों में गंभीर अनियमितताएं की थीं.
2024 का आम चुनाव काज़ी आवल की अगुवाई में कराया गया था, लेकिन इस चुनाव का बहिष्कार बांग्लादेश के सभी प्रमुख विपक्षी दलों ने किया था. चुनाव की निष्पक्षता को लेकर पहले से ही सवाल उठ रहे थे. अब पुलिस ने इन अधिकारियों पर देशद्रोह और धोखाधड़ी के आरोप लगाए हैं.
यह कार्रवाई बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) के नेताओं की शिकायत के बाद की गई है. BNP ने आरोप लगाया है कि पूर्व चुनाव आयुक्तों और चुनाव आयोग के अन्य अधिकारियों ने चुनावों में गड़बड़ी की और विपक्षी नेताओं को झूठे मामलों में फंसाकर गिरफ्तार करवाया.
इस मामले में ढाका के पूर्व पुलिस प्रमुख को भी गिरफ्तार किया गया है. साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना का नाम भी मामले में सामने आया है. बताया गया है कि ढाका पुलिस इस पूरे मामले की जांच के लिए एक विशेष जांच टीम भी बना रही है, जो इन वरिष्ठ अधिकारियों की भूमिका की गहराई से जांच करेगी.

ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारिजानी की मौत से ईरान बुरी तरह आहत है. इस हमले में लारिजानी का बेटा भी मारा गया है. ईरान ने अब अमेरिकी और इजरायली हमले के जवाब में कार्रवाई तेज करते हुए कई क्लस्टर बम गिराए है और तेल अवीव में भारी नुकसान पहुंचाया है और अनुमान लगाया जा रहा है कि जंग यहां से अब और भीषण रूप ले लेगी.

ईरान और अमेरिका-इजरायल की जंग का आज 19वां दिन है. लेकिन ये जंग अब थमने का नाम नहीं ले रही है. दोनों तरफ से ताबड़तोड़ हमले जारी है. इस बीच ईरान ने दुबई पर फिर हमला किया है. इस हमले का वीडियो भी सामने आया है. हमले के बाद दुबई के कई इलाकों में धमाकों की आवाज सुनाई दी. दुबई के एयर डिफेंस सिस्टम ने कई मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर तबाह किया.

ईरान और अमेरिका की जंग का आज 19वीं दिन है. इस बीच इजरायल के हमले में ईरान के सिक्योरिटी चीफ लीडर अली लारिजानी की मौत के बाद अब ईरान ने इजरायल और अमेरिकी बेसों पर हमले तेज कर दिए हैं. ईरान ने मिसाइल हमलों का वीडियो भी जारी किया है. IRGC ने कहा कि हमले में मल्टी-वॉरहेड बैलिस्टिक मिसाइलों समेत कई और घातक मिसाइलें शामिल हैं.

अमेरिका ने होर्मुज के समुद्री रास्ते को खुलवाने के लिए ईरान के मिसाइल ठिकानों पर 5,000 पाउंड के बंकर बस्टर बमों से हमला किया है. अमेरिकी राष्पति ट्रंप इस बात से नाराज हैं कि उनके साथी देश (नाटो) इस लड़ाई में साथ नहीं दे रहे हैं. इस हमले का मकसद तेल की सप्लाई को बहाल करना और ईरानी मिसाइलों के खतरे को खत्म करना है.

ईरान के साथ बढ़ते संघर्ष के बीच अमेरिका और उसके नाटो सहयोगियों के बीच मतभेद खुलकर सामने आ रहे हैं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जहां आक्रामक रुख अपनाया है, वहीं कई सहयोगी देश सैन्य हस्तक्षेप से दूरी बनाकर कूटनीतिक समाधान पर जोर दे रहे हैं. ब्रिटेन के ईरान के खिलाफ युद्ध में शामिल होने से इनकार कर दिया है, जिसे लेकर ट्रंप भड़क गए हैं.








