
बांग्लादेश चुनाव 2026: AI से गढ़ी जा रही देश की सियासत, क्रिकेट बना बड़ा मुद्दा!
AajTak
बांग्लादेश में 12 फरवरी को होने वाले चुनाव में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी और जमात के गठबंधन के बीच कड़ी टक्कर है. सोशल मीडिया पर भारत विरोधी भावनाओं का फायदा उठाते हुए पार्टियां एआई-निर्मित वीडियो का इस्तेमाल कर फर्जी खबरें फैला रही हैं. वहीं, क्रिकेट को राजनीतिक हथियार के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है.
बांग्लादेश में गुरुवार को चुनाव होने जा रहे हैं. यहां बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी और जमात के नेतृत्व वाले गठबंधन के बीच सीधा मुकाबला माना जा रहा है. जमीनी स्तर पर चुनाव प्रचार आज खत्म होगा, लेकिन असली लड़ाई महीनों से सोशल मीडिया पर चल रही है.
इंडिया टुडे की ओपन सोर्स इंटेलिजेंस (ओएसआईएनटी) टीम ने बांग्लादेश में होने जा रहे चुनाव को प्रभावित करने वाले प्रमुख विचारों का आकलन किया. इसके लिए टीम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों का विश्लेषण किया. इस सिलसिले में पार्टी घोषणापत्रों की जांच की गई और राजनीतिक नेताओं के भाषणों की समीक्षा की गई.
सोशल मीडिया के विश्लेषण में पता चला कि राजनीतिक दल भारत विरोधी भावना का फायदा उठा रहे हैं. दल एआई-निर्मित वीडियो का इस्तेमाल करके दावे कर रहे हैं कि इस बार वर्ल्ड कप ढाका आएगा.
यह भी पढ़ें: बांग्लादेश: वोटिंग केंद्रों पर मोबाइल बैन से मचा बवाल, जमात के अल्टीमेटम के बाद EC बैकफुट पर
पार्टियों ने क्रिकेट को बनाया ‘हथियार’ बांग्लादेश के चुनावी माहौल में क्रिकेट को लेकर सियासत की जा रही है. रैलियों और सोशल मीडिया पर, पार्टी समर्थक बांग्लादेश की टी20 वर्ल्ड कप की निराशा को राष्ट्रीय गरिमा और विदेशी हस्तक्षेप पर सवाल खड़े कर रहे हैं.
वर्ल्ड कप की हार को बनाया मुद्दा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के खिलाफ उनका ऑपरेशन पूरी ताकत से जारी है. उन्होंने बताया कि अब तक 7,000 से अधिक ईरानी सैन्य ठिकानों और अन्य महत्वपूर्ण ठिकानों को निशाना बनाया जा चुका है. ट्रंप ने कहा कि मिसाइल और ड्रोन फैक्ट्रीज सहित सभी सैन्य ठिकानों को नुकसान पहुंचाया गया है, और ईरान की नेवी और एयर फोर्स को भी पूरी तरह खत्म कर दिया गया है. देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से तेल के बाजार में उथल-पुथल मची है. ट्रंप की मुश्किल ये है कि कुछ महीने बाद नवंबर में अमेरिका में मिडटर्म चुनाव होने हैं. जिसे देखते हुए ट्रंप की पार्टी के ही लोग इकॉनमी पर उनसे ज्यादा ध्यान देने की मांग कर रहे हैं. तेल के दाम बढ़ने से अमेरिका में महंगाई भी धीरे धीरे बढ़ रही है. ऐसे में अगर ये युद्ध लंबा खिंचता है तो इससे ट्रंप की सियासी मुसीबत बढ़नी तय हैं. देखें वीडियो.

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच मिडिल ईस्ट वॉर से भी पहले से जंग चल रही है. पाकिस्तान का आरोप है कि अफगानिस्तान की तालिबान सरकार टीटीपी जैसे आतंकी समूहों को पनाह दे रही है जो पाकिस्तान में हमले करते हैं. लेकिन तालिबान ने इन आरोपों को खारिज किया है. दोनों देशों का झगड़ना चीन के हितों के खिलाफ जा रहा है जिसे देखते हुए उसने एक प्रस्ताव रखा था. पाकिस्तान ने सामने से उसे खारिज कर दिया है.

भारत ने ईरान में रह रहे अपने नागरिकों को सलाह दी है कि वे बिना भारतीय दूतावास की अनुमति और संपर्क के किसी भी जमीनी सीमा को पार करने की कोशिश न करें. दूतावास ने चेतावनी दी है कि ऐसा करने पर लोगों को गंभीर लॉजिस्टिक और इमीग्रेशन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. यह सलाह अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद बढ़े तनाव के बीच जारी की गई है. दूतावास ने भारतीयों से आधिकारिक संपर्क में रहने और हेल्पलाइन नंबरों पर मदद लेने की अपील की है. दूतावास ने कहा, 'हमें बताए बिना ईरान न छोड़ें'. दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग का आज 17वां दिन है. हर दिन बीतने के साथ ये जंग और भीषण होती जा रही है क्योंकि अब अमेरिका-इजरायल के हमलों का जवाब देने के लिए ईरान ने एडवांस मिसाइलों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है. 28 फरवरी से चल रहे युद्ध में ईरान ने पहली बार अपनी सबसे आधुनिक बैलिस्टिक मिसाइलों में से एक सेजिल से इजरायल को टारगेट किया है. सेजिल मिसाइल एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देने में माहिर है, इसी वजह से इसे डांसिंग मिसाइल भी कहा जाता है. ईरान की ओर से सेजिल मिसाइल का इस्तेमाल होने से युद्ध में और तेजी आने का साफ संकेत मिल रहा है.

मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच इजरायल के शहर तेल अवीव पर मिसाइल हमला हुआ है. सोशल मीडिया और सीसीटीवी फुटेज में वो पल कैद हुआ है जब ईरान की मिसाइल तेल अवीव की एक सड़क पर आकर गिरती दिखाई देती है. इज़रायल पुलिस के मुताबिक इस हमले में क्लस्टर वारहेड का इस्तेमाल किया गया, जिससे कई छोटे बम अलग-अलग जगहों पर गिरकर फटे और आसपास के कई इलाकों को नुकसान पहुंचा. देखें वीडियो.

क्या ईरान युद्ध में अमेरिका फंस गया है? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ट्रंप के लिए अब बड़ी चुनौती बन गया है. ट्रंप दावे तो बहुत करते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि होर्मुज समुद्री मार्ग अभी भी बंद है. ईरान जिसे चाहता है उसके जहाज जाने देता है. बिना ईरान की सहमति के कोई जहाज वहां से नहीं निकल सकता. देखें श्वेता सिंह की ये रिपोर्ट.






