
बांग्लादेश चुनाव में जीते हिन्दू सांसद ने कहा- मैं जन्म से हिन्दू हूं लेकिन…
AajTak
बांग्लादेश के 13वें संसदीय चुनाव में बीएनपी ने भारी बहुमत के साथ जीत हासिल की है. इस चुनाव में दो हिंदू उम्मीदवारों, गयेश्वर चंद्र रॉय और निताई रॉय चौधरी ने मुस्लिम बहुल क्षेत्रों से जीतकर इतिहास रच दिया है.
बांग्लादेश के 13वें संसदीय चुनाव के नतीजे सामने हैं जिसमें तारिक रहमान की बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) ने भारी बहुमत के साथ जीत हासिल कर ली है. बीएनपी ने इस चुनाव में अल्पसंख्यकों का भरोसा जीतने के लिए 6 हिंदू उम्मीदवार उतारे थे जिनमें से दो ने जीत हासिल कर इतिहास रच दिया है. जीतने वाले दोनों हिंदू उम्मीदवारों के नाम गयेश्वर चंद्र रॉय (Gayeshwar Chandra Roy) और निताई रॉय चौधरी (Nitai Roy Chowdhury) हैं.
बीएनपी के वरिष्ठ नेता और हिंदू समुदाय के प्रमुख चेहरे गयेश्वर चंद्र रॉय ने ढाका-3 सीट से शानदार जीत हासिल की है. उनकी यह जीत इसलिए खास है क्योंकि 1971 में बांग्लादेश की आजादी के बाद पहली बार ढाका से कोई हिंदू सांसद चुना गया है. रॉय ने 99,163 वोट हासिल कर जमात-ए-इस्लामी के उम्मीदवार मो. शाहीनुर इस्लाम को हराया.
निताई रॉय चौधरी ने मगुरा-2 सीट से जीत दर्ज की. दोनों हिंदू उम्मीदवारों की जीत के साथ ही बांग्लादेशी संसद में अब हिंदुओं का प्रतिनिधित्व मजबूत होता दिख रहा है.
मुस्लिम बहुल क्षेत्रों से आते हैं दोनों हिंदू उम्मीदवार
ये दोनों उम्मीदवार मुस्लिम बहुल क्षेत्रों से जीते हैं और वो भी ऐसे वक्त में जहां पिछले डेढ़ सालों में हिंदू अल्पसंख्यकों पर हमले बढ़े हैं. मोहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार के दौरान बांग्लादेश में हिंदुओं पर काफी हमले हुए हैं और मंदिरों को भी निशाना बनाया गया है.
जीत के बाद दोनों नेताओं ने कहा है कि उनकी जीत संदेश देती है कि हिंदू समुदाय बीएनपी पर भरोसा कर सकता है. उन्होंने कहा कि बीएनपी के कार्यकाल में बांग्लादेश के नागरिकों को समान नागरिकता, सुरक्षा और अधिकारों की गारंटी मिलेगी.

अमेरिका ने ईरानी तेल पर 30 दिन की छूट दी, लेकिन ईरान ने एक्स्ट्रा तेल होने से इनकार कर दिया. दोनों के दावों से वैश्विक तेल बाजार में अनिश्चितता बढ़ गई है. दुनियाभर के मुल्क ये उम्मीद लगाए बैठे हैं कि अमेरिकी की ओर से छूट मिलने के बाद ईरान का तेल उन्हें मिलेगा. लेकिन, ईरान के बयान से सभी को बड़ा झटका लगा है.

ईरान ने हिंद महासागर में अमेरिकी और ब्रिटिश संयुक्त सैन्य बेस डिएगो गार्सिया पर हमला किया है. मध्यपूर्व की सीमाओं से दूर किसी अमेरिकी ठिकाने पर ये ईरान का अबतक का सबसे बड़ा हमला है. वहीं ईरान ने ब्रिटेन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ब्रिटेन अमेरिका को ब्रिटिश सैन्य ठिकानों का इस्तेमाल करने देता है तो इसे सीधे आक्रामक कार्रवाई में भागीदार माना जाएगा.

ईरान ने हिंद महासागर में अमेरिकी और ब्रिटेन के संयुक्त सैन्य बेस डिएगो गार्सिया पर मिसाइल हमला किया है. मध्यपूर्व की सीमाओं से दूर किसी अमेरिकी ठिकाने पर ये ईरान काअबक का सबसे बजड़ा हमला है. डिएगो गारर्सिया बोहद रणनीतिक सैन्य अड्डा है. B-52 बॉम्बर विमान, लंबी दूरी के हमले के हथियार इस बेस पर मौजूद है.

ईरान युद्ध के बीच यह सवाल उठ रहा है कि क्या इजरायल अमेरिका से अलग होकर काम कर रहा है. हालांकि यह साफ संकेत मिल रहा है कि दोनों देश अभी भी रणनीतिक रूप से साथ हैं और ‘गुड कॉप-बैड कॉप’ की भूमिका निभा सकते हैं. हाल के घटनाक्रमों ने यह बहस छेड़ दी है कि क्या इजरायल अमेरिका से अलग चल रहा है या रणनीति का हिस्सा है?

इजरायल ने एक बार फिर ईरान पर हवाई हमला किया है. इजरायल द्वारा ईरान पर लगातार हमले जारी है. इजरायली हमलों से लगातार ईरान में तबाही मची हुई है. ईरान की राजधानी तेहरान इन हमलों से सबसे ज्यादा ग्रसित है, जहां लोग इन हमलों के बीच डर में रहने को मजबूर है. तेहरान के की इलाकों को इस हमले में निशाना बनाया गया.








