
बांग्लादेश: क्या है 'ऑपरेशन डेविल हंट', जिसके तहत सुरक्षाबलों ने एक हजार लोगों को किया गिरफ्तार
AajTak
सचिवालय की एक ब्रीफिंग में गृह मंत्रालय के वरिष्ठ सचिव डॉ. नसीमुल गनी ने कहा कि इस अभियान का मुख्य लक्ष्य उन लोगों को गिरफ्तार करना है, जो देश को अस्थिर करने की कोशिश कर रहे हैं.
बांग्लादेश (Bangladesh) के सुरक्षा बलों ने पिछले चार दिनों से देश भर में अशांति के बीच 'ऑपरेशन डेविल हंट' शुरू किया है. इसके तहत 1,308 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार ने शनिवार को ढाका के बाहरी इलाके में अवामी लीग के एक नेता के घर पर तोड़फोड़ के दौरान छात्र कार्यकर्ताओं के घायल होने के बाद 'ऑपरेशन डेविल हंट' का आदेश जारी किया.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सेना, पुलिस और उनकी स्पेशल यूनिट्स के संयुक्त बलों ने अभियान शुरू होने के बाद से 24 घंटों में मुख्य रूप से महानगरों और देश के कई हिस्सों से 274 लोगों को गिरफ्तार किया है.
'ऑपरेशन डेविल हंट' क्या है?
गृह मामलों के सलाहकार लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) जहांगीर आलम चौधरी ने कहा, "यह अभियान उन लोगों को निशाना बनाएगा, जो देश को अस्थिर कर रहे हैं. यह आदेश तब तक जारी रहेगा, जब तक सभी शैतानों को जड़ से उखाड़ नहीं दिया जाता."
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की अवामी लीग के 81 कार्यकर्ताओं को ढाका के बाहरी इलाके गाजीपुर से गिरफ्तार किया गया, जहां झड़प शुरू हुई और अधिकारियों को ऑपरेशन डेविल हंट का आदेश देना पड़ा.
ऑपरेशन के बारे में बताते हुए मोहम्मद जहांगीर आलम चौधरी ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, "यह अभियान देश की स्थिरता के लिए खतरा पैदा करने वाले व्यक्तियों को हिरासत में लेने पर केंद्रित होगा और तब तक जारी रहेगा जब तक सभी शैतानों को न्याय के कटघरे में नहीं लाया जाता.

ईरान ने हिंद महासागर में अमेरिकी और ब्रिटिश संयुक्त सैन्य बेस डिएगो गार्सिया पर हमला किया है. मध्यपूर्व की सीमाओं से दूर किसी अमेरिकी ठिकाने पर ये ईरान का अबतक का सबसे बड़ा हमला है. वहीं ईरान ने ब्रिटेन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ब्रिटेन अमेरिका को ब्रिटिश सैन्य ठिकानों का इस्तेमाल करने देता है तो इसे सीधे आक्रामक कार्रवाई में भागीदार माना जाएगा.

ईरान ने हिंद महासागर में अमेरिकी और ब्रिटेन के संयुक्त सैन्य बेस डिएगो गार्सिया पर मिसाइल हमला किया है. मध्यपूर्व की सीमाओं से दूर किसी अमेरिकी ठिकाने पर ये ईरान काअबक का सबसे बजड़ा हमला है. डिएगो गारर्सिया बोहद रणनीतिक सैन्य अड्डा है. B-52 बॉम्बर विमान, लंबी दूरी के हमले के हथियार इस बेस पर मौजूद है.

ईरान युद्ध के बीच यह सवाल उठ रहा है कि क्या इजरायल अमेरिका से अलग होकर काम कर रहा है. हालांकि यह साफ संकेत मिल रहा है कि दोनों देश अभी भी रणनीतिक रूप से साथ हैं और ‘गुड कॉप-बैड कॉप’ की भूमिका निभा सकते हैं. हाल के घटनाक्रमों ने यह बहस छेड़ दी है कि क्या इजरायल अमेरिका से अलग चल रहा है या रणनीति का हिस्सा है?

इजरायल ने एक बार फिर ईरान पर हवाई हमला किया है. इजरायल द्वारा ईरान पर लगातार हमले जारी है. इजरायली हमलों से लगातार ईरान में तबाही मची हुई है. ईरान की राजधानी तेहरान इन हमलों से सबसे ज्यादा ग्रसित है, जहां लोग इन हमलों के बीच डर में रहने को मजबूर है. तेहरान के की इलाकों को इस हमले में निशाना बनाया गया.

ईरान-अमेरिका-इजरायल के बीच जारी संघर्ष पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी सख्त प्रतिक्रिया दी है. व्हाइट हाुस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप ने युद्धविराम पर बात करते हुए कहा कि अमेरिका बातचीत कर सकता है, लेकिन युद्धविराम पर कोई विचार नहीं है. साथ ही येभी कहा कि जब सामने वालो पक्ष को अमेरिका पूरी तरह से नष्ट कर रहा है तो युद्धविराम नहीं होगा.

ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने तुर्की और ओमान में हुए हमलों में अपना हाथ होने से साफ इनकार कर दिया है और इसे इजरायल की साजिश बताया है. ईद और नए साल के मौके पर दिए संदेश में उन्होंने दावा किया कि ईरान ने पिछले एक साल में तीन बड़ी जंग जीती हैं. उन्होंने मीडिया को आगाह किया कि वे देश की अंदरूनी कमियों को बढ़ा-चढ़ाकर न दिखाएं, क्योंकि इससे दुश्मनों की 'दिमागी जंग' को मदद मिलती है.

खाड़ी देशों में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा. जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है, जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शुरू कर दिया है. देखें वीडियो.






