
बांग्लादेश के पूर्व आर्मी चीफ की संदिग्ध मौत, चटगांव के क्लब में मृत पाए गए
AajTak
लेफ्टिनेंट जनरल रिटायर्ड एम हारुन अर रशीद 2000 से 2002 के बीच बांग्लादेश के आर्मी चीफ थे. वह डेस्टिनी ग्रुप नाम की कंपनी से जुड़े घोटाले मामले में अदालत में चल रहे केस की सुनवाई के लिए चटगांव आए थे. उनके शव को कंबाइंड मिलिट्री हॉस्पिटल भेजा गया.
बांग्लादेश के पूर्व आर्मी चीफ लेफ्टिनेंट जनरल रिटायर्ड एम हारुन अर रशीद मृत पाए गए हैं. चटगांव क्लब के कमरे से उनका शव बरामद किया गया.
ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक, 77 साल के पूर्व आर्मी चीफ कोर्ट की एक सुनवाई के लिए रविवार को ढाका से चटगांव पहुंचे थे. एक वरिष्ठ अधिकारी ने पूर्व आर्मी चीफ की मौत की पुष्टि की.
उन्होंने बताया कि जब पूर्व आर्मी चीफ तय समय पर सुनवाई के लिए अदालत नहीं पहुंचे और उन्होंने फोन कॉल का भी कोई जवाब नहीं दिया. तो क्लब के अधिकारी उनके कमरे में गए और वहां उनका शव देखा.
बता दें कि हारुन 2000 से 2002 के बीच बांग्लादेश के आर्मी चीफ थे. वह डेस्टिनी ग्रुप नाम की कंपनी से जुड़े घोटाले मामले में अदालत में चल रहे केस की सुनवाई के लिए चटगांव आए थे. वह डेस्टिनी ग्रुप के चेयरमैन भी थे. उनके शव को कंबाइंड मिलिट्री हॉस्पिटल भेजा गया.
कोतवाली पुलिस स्टेशन के प्रभारी अब्दुल करीम का कहना है कि उनका शव सोमवार सुबह लगभग 10 बजे बरामद किया गया. इस मामले की जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस ब्यूरो और सीआईडी की टीम ने मौके पर पहुंचकर सबूत इकट्ठा किए.
अभी पूर्व आर्मी चीफ की मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है. पुलिस और परिवार के सदस्यों को लगता है कि ब्रेन हैमरेज से उनकी मौत हुई है. सेना से रिटायरमेंट के बाद वह कारोबार से जुड़ गए थे. उन्हें कई वित्तीय घोटाले में दोषी ठहराया जा चुका है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










