
बहू कब आ रही है घर पर? रणबीर कपूर-आलिया भट्ट की शादी के सवाल पर क्या बोलीं Neetu Kapoor?
AajTak
नीतू कपूर ने गुरुवार को मुंबई की पैपराजी से बातचीत की थी. ऐसे में एक फोटोग्राफर ने नीतू कपूर से पूछा, 'मैडम जी, बहू कब आ रही है घर पर?' इसपर नीतू कपूर का जवाब देखने लायक था. नीतू के जवाब से साफ है कि रणबीर-आलिया की शादी में अभी समय है.
रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की शादी को लेकर लंबे समय से चर्चा हो रही है. दोनों की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं. ऐसे में सभी को इंतजार है कि दोनों कब एक दूसरे का हाथ थामे सात फेरे लेंगे. लेकिन लगता है कि आलिया और रणबीर की शादी (Ranbir Kapoor Alia Bhatt Wedding) में अभी और समय लगने वाला हैं. कम से कम रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर (Neetu Kapoor) का रिएक्शन तो कुछ यही बता रहा है.
कब आएगी बहू नीतू कपूर ने बताया
नीतू कपूर को गुरुवार को मुंबई की पैपराजी (Mumbai Paprazzi) ने घेरा था. नीतू की फोटो खींचते हुए पैपराजी ने उनसे बहू आलिया भट्ट को लेकर सवाल किया. एक फोटोग्राफर ने नीतू कपूर से पूछा, 'मैडम जी, बहू कब आ रही है घर पर?' इसपर नीतू कपूर मुस्कुराईं और ऊपर आसमान की ओर हाथ उठाए, जैसे कहना चाहती हैं कि यह बात तो बस भगवान जानता है.
काफी दिनों से खबर आ रही हैं कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट जल्द ही शादी करने वाले हैं. दोनों को शॉपिंग करते भी देखा जा चुका है. खबर यह भी है कि आलिया भट्ट के ब्राइडल लहंगे को डिजाइनर सब्यसाची बना रहे हैं. इससे पहले रणबीर कपूर ने बताया था कि वह, आलिया भट्ट से 2020 में शादी करने वाले थे. उस साल कोरोना वायरस के बढ़ते केस और लॉकडाउन की वजह से उनकी शादी नहीं हो पाई.
राजामौली से नाराजगी पर आलिया ने तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों गायब हैं RRR की पोस्ट
रणबीर ने शादी को लेकर कही थी ये बात

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












