
'बहुत दिनों से कह रहे थे रिलीफ दे दीजिए, समझाने पर नहीं माने'... ललन सिंह के इस्तीफे पर बोले नीतीश कुमार
AajTak
बिहार सरकार के वरिष्ठ मंत्री विजय चौधरी ने आज तक से बातचीत में बताया कि ललन सिंह को लोकसभा का चुनाव लड़ना है. इसलिए अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया है. यह पूछे जाने पर कि क्या जेडीयू फिर बीजेपी के साथ जाएगी, उन्होंने कहा- भाजपा के साथ जाएंगे या नहीं, क्या ये इकरारनामा मीडिया में दे दें?
जनता दल यूनाइटेड की राष्ट्रीय कार्यकारिणी और राष्ट्रीय परिषद की शुक्रवार को नई दिल्ली में बैठक हुई. इसमें ललन सिंह की जगह नीतीश कुमार को पार्टी की कमान सौंपने का फैसला हुआ. जेडीयू की बैठक में तीन प्रस्ताव पास हुए. पहला प्रस्ताव था- जातिगत गणना की पहल कर नीतीश कुमार ने पूरे देश में मिसाल कायम किया. दूसरा प्रस्ताव था- सांसदों का निलंबन लोकतंत्र के मूल भावना के खिलाफ है. और तीसरा प्रस्ताव था- इंडिया गठबंधन में सीट सीयरिंग के मुद्दे पर बातचीत के लिए नीतीश कुमार पार्टी की ओर से अधिकृत हैं.
इन प्रस्तावों के पास होने के बाद ललन सिंह ने जेडीयू अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया. जेडीयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में नीतीश कुमार ने कहा, 'ये (ललन सिंह) बहुत दिनों से कह रहे थे कि मुझे रिलीफ दे दीजिए. समझाने पर भी नहीं माने, इसलिए मैं उनका इस्तीफा स्वीकार करता हूं'. उसके बाद ललन सिंह ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नीतीश कुमार के नाम का प्रस्ताव किया जिसे सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से मंजूरी दे दी.
'लोकसभा चुनाव लड़ेंगे ललन सिंह, इसलिए दिया इस्तीफा'
बिहार सरकार के वरिष्ठ मंत्री विजय चौधरी ने आज तक से बातचीत में बताया कि ललन सिंह को लोकसभा का चुनाव लड़ना है. इसलिए अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया है. यह पूछे जाने पर कि क्या जेडीयू फिर बीजेपी के साथ जाएगी, उन्होंने कहा, 'भाजपा के साथ जाएंगे या नहीं, क्या ये इकरारनामा मीडिया में दे दें?' ललन सिंह ने बैठकद के दौरान अपने अध्यक्षीय भाषण में कहा, 'मैं चुनाव में अपनी सक्रियता को देखते हुए अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे रहा हूं'.
'नीतीश कुमार-ललन सिंह 48 साल से साथ, जदयू एकजुट'
जेडीयू नेता केसी त्यागी ने मीडिया से बातचीत में ललन सिंह और नीतीश कुमार के बीच मनमुटाव की अटकलों को सिरे से खारिज कर दिया. उन्होंने कहा, 'राष्ट्रीय कार्यकारिणी और राष्ट्रीय परिषद की बैठक में लिए गए फैसलों पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करके पूरी जानकारी दी जाएगी. नीतीश कुमार और ललन सिंह 48 साल से साथ हैं. हम सब लोगों के साथ ड्राइविंग सीट पर नीतीश कुमार हैं. जदयू एकजुट है'. कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह कहा जा रहा था कि ललन सिंह की लालू यादव के साथ बढ़ती नजदीकियों के कारण नीतीश कुमार नाराज हैं और इसलिए उन्हें जेडीयू के अध्यक्ष पद से हटाया जा सकता है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



