
बहादुर कमांडर या मोसाद एजेंट? आखिर नसरल्लाह की मौत के बाद क्यों शक के घेरे में आए जनरल इस्माइल कानी
AajTak
ईरान के कुछ और न्यूक्लियर साइंटिस्ट, हिज्बुल्लाह और हमास के कुछ और कमांडर को छोड़ दें तो पिछले चार सालों में हुई इन छह मौतों ने ईरान को हिला कर रख दिया है. वजह ये है कि ये छह की छह मौतें मामूली नहीं हैं. बल्कि ये वो छह लोग थे जिनका रुटीन, जिनकी मीटिंग, जिनके ठिकाने, जिनकी मूवमेंट इतने गुप्त रखे जाते थे.
क्या ईरानी कुर्द फोर्स के चीफ जनरल इस्माइल कानी मोसाद के एजेंट हैं? क्या हाल में हुई सबसे बड़ी 6 मौतों की साजिश के पीछे जनरल कानी का हाथ है? क्या हिज्बुल्लाह के चीफ नसरल्लाह के ठिकाने की ख़बर जनरल कानी ने ही मोसाद को दी थी? क्या हमास चीफ की तेहरान के गेस्ट हाउस में बम धमाके से हुई मौत का जिम्मेदार भी जनरल कानी ही था? ये सवाल इसलिए उठ रहे हैं, क्योंकि जनरल कानी फिलहाल तेहरान में हाउस अरेस्ट है और उस पर मोसाद का जासूस होने का शक है. चलिए जान लेते हैं, इस शक के पीछे की इनसाइड स्टोरी.
3 जनवरी 2020 बग़दाद, इराक़ की राजधानी ईरानी रिवोलूशनरी गार्ड्स के कुर्द फोर्स के चीफ जनरल क़ासिम सोलेमानी की बग़दाद में ड्रोन अटैक करके हत्या कर दी गई.
27 नवंबर 2020 तेहरान, ईरान की राजधानी ईरान के टॉप न्यूकलियर साइंटिस्ट मोहसिन फ़ख़रेज़ादा की कंप्यूटर गाइडेड मिजाइल से तेहरान में बीच सड़़क पर हमला करके हत्या कर दी गई.
19 मई 2024 उज़ी, ईस्ट आज़रबाईज़ान, ईरान ईरान के राष्ट्रपति इब्राहीम रईसी की हेलीकॉ़प्टर दुर्घटना में संदिग्ध मौत हो गई.
31 जुलाई 2024 तेहरान, ईरान की राजधानी ईरान के राष्ट्रपति इब्राहीम रईसी की मौत के बाद नए राष्ट्रपति के शपथग्रहण समारोह में हिस्सा लेने आए हमास के पॉलिटिकिल विंग के चीफ़ इस्माइल हानिया की तेहरान के एक गेस्ट में हुए बम धमाके में मौत हो गई.
28 सितंबर 2024 बैरूत, लेबनान की राजधानी बैरूत के दाहिया इलाके में एक बंकर के अंदर इज़राइली एयर स्ट्राइक में हिज्बुल्लाह चीफ़ हसन नसरल्ला की मौत हो गई.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रही जंग का आज 18वां दिन है. जहां एक तरफ अमेरिका ईरान के सैन्य ठीकानों को तबाह करने में जुटा है तो वहीं इजरायल ईरान और खाड़ी देशों पर मिसाइलें बरसा रहा है. इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खर्ग द्वीप पर हमले और भारी क्षति का दावा किया है. जंग से जुड़े ताजा 10 अपडेट जानिए.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. तालिबान ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे मानवता के खिलाफ अपराध बताया है और कहा कि पाकिस्तान ने अफगानिस्तान की हवाई सीमा का उल्लंघन किया है. वहीं पाकिस्तान सरकार ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए खारिज कर दिया.

ईरान UAE के शहरों पर भीषण हमले कर रहा है. दुबई मॉल के आसपास स्थित पुलों पर अब बिल्कुल सन्नाटा पसरा हुआ है. रात के 11 बजे होने के बावजूद वहां लोग नहीं दिख रहे हैं जो आमतौर पर बहुत भीड़ होती थी. यहां के प्रसिद्ध रेस्टोरेंट पहले फुटबॉल मैच देखने वालों से भरे रहते थे और जगह कम पड़ जाती थी. लेकिन अब वहां केवल कुछ ही लोग हैं और रेस्टोरेंट के अंदर भी भीड़ बिलकुल नहीं है. बुर्ज खलीफा के पास का इलाका भी पूरी तरह शांत है, जहां कभी शोर शराबा होता था, अब वहां एकदम सन्नाटा है. देखें वीडियो.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के खिलाफ उनका ऑपरेशन पूरी ताकत से जारी है. उन्होंने बताया कि अब तक 7,000 से अधिक ईरानी सैन्य ठिकानों और अन्य महत्वपूर्ण ठिकानों को निशाना बनाया जा चुका है. ट्रंप ने कहा कि मिसाइल और ड्रोन फैक्ट्रीज सहित सभी सैन्य ठिकानों को नुकसान पहुंचाया गया है, और ईरान की नेवी और एयर फोर्स को भी पूरी तरह खत्म कर दिया गया है. देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से तेल के बाजार में उथल-पुथल मची है. ट्रंप की मुश्किल ये है कि कुछ महीने बाद नवंबर में अमेरिका में मिडटर्म चुनाव होने हैं. जिसे देखते हुए ट्रंप की पार्टी के ही लोग इकॉनमी पर उनसे ज्यादा ध्यान देने की मांग कर रहे हैं. तेल के दाम बढ़ने से अमेरिका में महंगाई भी धीरे धीरे बढ़ रही है. ऐसे में अगर ये युद्ध लंबा खिंचता है तो इससे ट्रंप की सियासी मुसीबत बढ़नी तय हैं. देखें वीडियो.








