
बहरीन में प्राचीन मस्जिद के नीचे मिला ईसाई मठ! देखकर हर कोई रह गया दंग
AajTak
खाड़ी देश बहरीन में पुरातत्वविदों को खुदाई के दौरान ईसाई धर्म से जुड़ा एक ढांचा मिला है. चौंकाने वाली बात है कि यह ढांचा एक प्राचीन मस्जिद के नीचे मिला है. पुरातत्वविदों का मानना है कि यह ढांचा या तो कोई ईसाई मठ या किसी बड़े ईसाई पुजारी का घर हो सकता है.
पुरातत्वविदों को खाड़ी देश बहरीन में एक प्राचीन मस्जिद के नीचे खुदाई में कुछ ऐसा मिला है जिसे देखकर हर कोई दंग है. पुरातत्वविदों की मानें तो मस्जिद की खुदाई के नीचे एक ईसाई धर्म से जुड़ा ढांचा मिला है. इस ढांचे को लेकर कहा जा रहा है कि यह कोई ईसाई मठ हो सकता है या फिर किसी ईसाई धर्म गुरु (बिशप) का घर भी हो सकता है.
पुरातत्वविदों के अनुसार, जो ढांचा मिला है वो छठी से आठवीं सदी के बीच का है. दरअसल बहरीन और ब्रिटिश पुरातत्व एक्सपर्ट्स एक साथ मिलकर बहरीन की इस प्राचीन मस्जिद के नीचे खुदाई कर रहे हैं. ये मस्जिद बहरीन के मुहर्रक द्वीप के एक कब्रिस्तान में स्थित है.
पुरातत्वविदों ने इस खुदाई के कार्य को तीन साल पहले शुरू किया था. ऐसे में अब जो खोज हुई है, वह वाकई काफी अहम और चौंकाने वाली भी है. इससे पहले कभी बहरीन में ईसाई धर्म से जुड़ा इतना बड़ा सबूत नहीं मिला है.
बहरीन अथॉरिटी फॉर कल्चर एंड एंटीक्विटीज में निदेशक सलमान अल महारी ने भी इस बारे में कहा कि 300 साल पुरानी प्राचीन मस्जिद के नीचे छठी से आठवीं सदी के बीच के ईसाई धर्म से जुड़े ठोस अवशेष मिलना बहरीन के लिए काफी रोमांचक बात है.
इससे पहले बहरीन में नहीं मिला था कोई ठोस सबूत
मालूम हो कि पिछले साल खुदाई कर रही टीम को ईसाई धर्म से जुड़ी कुछ चीजें भी मिली थीं. इनमें कुछ मिट्टी के बर्तन, विशेष पत्थर और ईसाई धर्म का सिंबल 'क्रॉस' का निशान मिला था. हालांकि इससे पहले बहरीन में ईसाई धर्म से जुड़ी कोई भी ऐसी चीज नहीं मिली थी, जिससे प्रचीन समय में ईसाई धर्म के यहां होने का कोई ठोस सबूत मिलता हो.

हिज्बुल्लाह ने इजरायली सेना पर जबरदस्त रॉकेट हमला किया है. हिजबुल्लाह प्रवक्ता ने कहा है कि हमने दुश्मन पर कई रॉकेट दागे हैं. उन्होंने कहा कि आज सुबह ये हमला लेबनान की सुरक्षा के लिए किया गया. इजरायल ने भी माना है कि हाइफा में कई रॉकेट दागे गए, लेकिन इजरायल का दावा है कि हमने ज्यादातर हमलों को नाकाम कर दिया. देखें वीडियो.

तेल अवीव में मची तबाही का ड्रोन फुटेज सामने आया है. इसमें देखा जा सकता है कि मंगलवार की सुबह जब दुनिया की नजरें ट्रंप के '5-दिन के युद्ध विराम' के दावों पर टिकी थीं, ठीक उसी वक्त ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलों ने तेल अवीव की सुरक्षा दीवार को चकनाचूर कर दिया. ताजा ड्रोन फुटेज ने इस हमले की भयावहता की गवाह दे दी है. देखें वीडियो.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.








