
'बस की नहीं तो क्यों आती हो?', जब Bankrupt हुए पिता नहीं भर पाए फीस, TV एक्ट्रेस को प्रिंसिपल ने निकाला था स्कूल से बाहर
AajTak
दीपिका ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में अपने दिल का दर्द बयां किया है. एक्ट्रेस ने बताया कि वो दिल्ली में एक ज्वॉइन्ट फैमिली में रहकर बड़ी हुई हैं. एक्ट्रेस ने बताया कि जब वह बड़ी हो रही थीं तब उन्होंने कई फाइनेंशियल क्राइसिस देखे हैं. फीस जमा ना होने की वजह से उन्हें स्कूल से भगा दिया गया था.
'दीया और बाती हम' फेम एक्ट्रेस दीपिका सिंह टीवी की दुनिया का बड़ा नाम हैं. इस शो से एक्ट्रेस को घर-घर में पहचान मिली है. दीपिका की एक्टिंग को लोगों ने खूब सराहा था. अब दीपिका ने बताया है कि उन्हें एक एक्ट्रेस बनने के लिए किस चीज ने सबसे ज्यादा अट्रैक्ट किया था.
दीपिका का छलका दर्द
दीपिका ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में अपने दिल का दर्द बयां किया है. एक्ट्रेस ने बताया कि वो दिल्ली में एक ज्वॉइन्ट फैमिली में रहकर बड़ी हुई हैं. एक्ट्रेस ने बताया कि जब वह बड़ी हो रही थीं तब उन्होंने कई फाइनेंशियल क्राइसिस देखे हैं.
दीपिका चार बहन-भाइयों में सबसे बड़ी हैं. उन्होंने कहा कि उनका बचपन अच्छा था, लेकिन उन्होंने कई मुश्किलों का सामना भी किया है. दीपिका ने पुराने इंसीडेंट को याद करते हुए कहा कि उनके स्कूल बस की फीस टाइम पर जमा नहीं हो पाई थी, जिसकी वजह से उन्हें और उनकी बहन को स्कूल से वापस घर भेज दिया गया था.
पिंकविला को दिए इंटरव्यू में दीपिका सिंह ने बताया- स्कूल के बाद मैं पापा की फैक्ट्री जाती थी, क्योंकि स्कूल बस पहाड़गंज नहीं जाती थी. 8वीं क्लास तक मैंने एयरफोर्स स्कूल में पढ़ाई की है. इसके बाद मैंने सरकारी स्कूल में एडमिशन ले लिया था. मैं खुद प्रिंसिपल के पास गई, अपनी मार्क शीट्स दिखाकर खुद से ही सराकारी स्कूल में एडमिशन ले लिया था, क्योंकि मेरे पिता नहीं चाहते थे कि मैं अपना पुराना स्कूल छोड़ूं.
दीपिका बोलीं- लेकिन मैं देख और समझ रही थी कि फाइनेंशियल क्राइसिस की वजह से स्कूल बस की फीस जमा नहीं हो पा रही है. एयरफोर्स स्कूल में मेरे प्रिंसिपल ने मुझसे कहा था - अगर आपके बस की नहीं है तो इतने बड़े स्कूल में क्यों आती हो. इसके बाद मैंने सोच लिया था मैं लाइफ में इतना बड़ा कुछ करूंगी कि इस स्कूल को बाद में अपने किए पर पछतावा होगा.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












