
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सुरक्षाबलों पर दो हमले, क्वेटा और सिब्बी में बनाया निशाना
AajTak
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सुरक्षाबलों को निशाना बनाया गया है. बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा और सिब्बी में पाकिस्तानी सुरक्षाबलों पर 2 अलग-अलग हमले हुए हैं.
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सुरक्षाबलों को निशाना बनाया गया है. बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा और सिब्बी में पाकिस्तानी सुरक्षाबलों पर 2 अलग-अलग हमले हुए हैं. सूत्रों के अनुसार क्वेटा के फैज़ाबाद इलाके में स्थित एक चेकपोस्ट पर हथियारबंद हमलावरों ने अचानक हमला कर दिया. पहले दो जोरदार धमाके हुए और उसके बाद भारी गोलीबारी की आवाजें सुनी गईं. एक अन्य घटना में सिब्बी बाइपास के पास स्थित पाकिस्तानी सेना के एक मुख्य शिविर को हैंड ग्रेनेड हमले का निशाना बनाया गया.
इससे पहले गुरुवार को भी बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा में सुरक्षाबलों पर एक के बाद एक 4 जगहों पर संगठित हमले हुए थे. इन हमलों में भारी विस्फोटों और गोलीबारी की पुष्टि हुई. पहला हमला फ्रंटियर कॉर्प्स (FC) के मुख्यालय पर हुआ, जहां अज्ञात बंदूकधारियों ने अंधाधुंध गोलीबारी और बम धमाके किए. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कई जोरदार धमाकों के बाद सुरक्षाबलों और हमलावरों के बीच तीव्र मुठभेड़ हुई. दूसरे हमले में कैप्टन सफर खान चेकपोस्ट (जंगल बाग, कंबरानी रोड) को निशाना बनाया गया है. इस दौरान कम से कम दो शक्तिशाली विस्फोटों की आवाजें सुनी गईं. तीसरे हमले में हजारा टाउन के करानी रोड पर स्थित एक सुरक्षा चौकी को निशाना बनाया गया, हालांकि इस हमले में क्षति या हताहतों के बारे में स्थिति स्पष्ट नहीं है. चौथा हमला आरिफ गली के पास स्थित नारकोटिक्स विरोधी बल (ANF) के शिविर पर हुआ है. यह शिविर बोर्मा होटल के पास स्थित है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.

आज हम आपको अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय हथियारों से रूबरू कराने वाले हैं. कुछ जो इंसान के बचाव के लिए बने हैं और कुछ केवल विनाश के लिए. डोनाल्ड ट्रंप जिस वक्त अमेरिका की ताकत पर इतरा रहे थे, बता रहे थे कि उन्होंने ईरान की ताकत को मिट्टी में मिला दिया है. इसके कुछ घंटे बाद ईरान ने इजरायल पर आज तक के सबसे बड़े हमले को अंजाम दिया.

कतर के समुद्री इलाके में रविवार को एक बड़ा सैन्य हादसा हो गया. रूटीन ड्यूटी पर निकला एक हेलीकॉप्टर तकनीकी खराबी की वजह से क्रैश होकर समुद्र में जा गिरा. इस दर्दनाक हादसे में कतर और तुर्की सेना के 5 जवानों समेत 2 टेक्नीशियनों की मौत हो गई. दोनों देशों के रक्षा मंत्रालयों ने इस घटना की पुष्टि करते हुए गहरा दुख जताया है.









