
बलूचिस्तान में कॉलेज के पास IED विस्फोट, 5 लोगों की मौत और कई अन्य घायल, BIKE में रखा था बम
AajTak
इस्लामाबाद स्थित थिंक टैंक, पाकिस्तान इंस्टीट्यूट फॉर कॉन्फ्लिक्ट एंड सिक्योरिटी स्टडीज ने बताया कि देश में इस साल अब तक 79 आतंकवादी हमले हो चुके हैं, जिसके परिणामस्वरूप 55 नागरिकों और 47 सुरक्षाकर्मियों की मौत हुई है, जबकि 45 नागरिक और 81 सुरक्षाकर्मी घायल हो हुए हैं.
पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत के खुजदार जिले में बुधवार को एक IED (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) विस्फोट में 5 लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. नाल पुलिस स्टेशन हाउस ऑफिसर (SHO) बहावल खान पिंड्रानी ने कहा कि आईईडी एक मोटरसाइकिल प्लांट की गई थी और दूर बैठकर रिमोट से इसमें विस्फोट किया गया.
जिला स्वास्थ्य अधिकारी रफीक सासोली ने कहा कि घायलों में से दो की हालत गंभीर है. उन्होंने बताया कि बम निरोधक दस्ते ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया. खुजदार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जावेद जहरी ने एक टेलीविजन न्यूज चैनल को बताया कि विस्फोट नाल बाजार के करीब स्थित एक कॉलेज के पास खड़ी मोटरसाइकिल में हुआ. अन्य कई वाहन भी जल गए.
यह भी पढ़ें: Pakistan Mosque Blast: पाकिस्तान में मस्जिद के बाहर आत्मघाती विस्फोट, देखिए ब्लास्ट के बाद कैसे मची अफरा-तफरी
उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों की समय पर कार्रवाई ने बलूचिस्तान के पिशिन इलाके में एक और आतंकवादी हमले को टाल दिया. उन्होंने कहा, 'खुफिया जानकारी के आधार पर सुरक्षा बलों ने कार्रवाई करते हुए पिशिन में 4 आतंकवादियों को गिरफ्तार किया, जो बुधवार को आतंकी हमले की योजना बना रहे थे.' बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री मीर सरफराज बुगती ने एक बयान में विस्फोट की कड़ी निंदा की और कहा कि घायलों को सर्वोत्तम चिकित्सा देखभाल उपलब्ध कराने के आदेश जारी किए गए हैं.
बुगती ने एक बयान में कहा, 'आतंकवाद को खत्म कर दिया जाएगा. शांति विरोधी तत्व अपने नापाक उद्देश्यों में विफल हो जाएंगे और इस घटना में शामिल लोगों को न्याय के कठघरे में लाया जाएगा.' बलूचिस्तान दो दशकों से अधिक समय से हिंसा का सामना कर रहा है. इससे पहले 26 जनवरी को खुजदार से रावलपिंडी जा रही एक यात्री बस के पास कार बम विस्फोट में 2 लोगों की मौत हो गई थी और 7 अन्य घायल हो गए थे.
यह भी पढ़ें: 'किसी को 'मियां-तियां, पाकिस्तानी' कहना गलत भले हो लेकिन अपराध नहीं', सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया फैसला

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










