
बलरामपुरः दिव्यांग बेटी पैदा होने के बाद पत्नी को दिया 3 तलाक, पहले से ही प्रताड़ित कर रहा था पति
AajTak
बलरामपुर के तुलसीपुर थाना क्षेत्र के जरवा रोड लाल चौराहे की रहने वाली रफ़्फ़त राबिया की शादी करीब 6 साल पहले बलरामपुर निवासी आदिल अहमद के साथ हुई थी. शादी के बाद दोनों के दो बच्चे हैं. आरोप है कि शादी में मिले दहेज से ससुराल वाले नाखुश थे. इसको लेकर आए दिन ससुरालजन पीड़िता को प्रताड़ित करते थे.
उत्तर प्रदेश के बलरामपुर में एक शख्स ने अपनी पत्नी को तीन तलाक दे दिया. महिला ने कुछ दिन पहले ही एक दिव्यांग बेटी को जन्म दिया था. इससे पहले भी उनकी एक दिव्यांग बेटी है. तीन तलाक देने के बाद आरोपी पति ने महिला को उसके भाइयों के साथ हलाला कराने की बात भी कही. आरोप है कि पति और ससुराल वाले शादी के कुछ साल बाद महिला से दहेज की मांग करने लगे थे. अब तीन तलाक देकर उसकी पिटाई की और दोनों दिव्यांग बच्चों के साथ उसे घर से निकाल दिया. पीड़िता ने एसपी से इंसाफ की गुहार लगाई है.More Related News













