
बर्थडे से पहले जोधपुर पहुंचे रणबीर कपूर-आलिया भट्ट, क्या शादी का है प्लान?
AajTak
एयरपोर्ट से निकलते हुए उनकी फोटोज इंटरनेट पर छाई हुई है. बता दें रणबीर कपूर 28 सितंबर को अपना 39वां जन्मदिन मनाएंगे. ऐसे में बर्थडे से ठीक पहले दोनों का जोधपुर ट्रिप स्पेशल सेलिब्रेशन की ओर इशारा कर रहा है.
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट एक्टर के बर्थडे से पहले जोधपुर पहुंच गए हैं. जोधपुर एयरपोर्ट से दोनों सेलेब्स की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की गई है. दोनों के इस सरप्राइज ट्रिप के अलावा एक और बड़ी चर्चा भी हो रही है. चर्चा है कि आलिया और रणबीर जोधपुर में अपना वेडिंग वेन्यू देख रहे हैं.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












