
बरेलीः तीर्थयात्रा से लौट रहा था दंपति, बदमाशों के हमले में महिला की मौत, पति घायल
AajTak
बरेली के एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि आभूषण मांगने का विरोध करने पर बदमाशों ने अमरवती नामक उस महिला पर धारदार हथियार से हमला कर दिया. जिसकी वजह से वो महिला गंभीर से घायल हो गई. उनके पति ओम शरण पर भी हमला किया गया और उन्हें धमकाया गया.
उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में एक राजमार्ग पर लूट की घटना के दौरान हमलावरों के हमले में 35 वर्षीय एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसका पति भी चोट लगने से घायल हो गया. अब पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है.
यह वारदात बरेली-वजीरगंज रोड की है. बरेली पुलिस ने पीटीआई को बताया कि यह घटना बुधवार रात को उस वक्त हुई, जब हमलावरों ने तीर्थयात्रा से लौट रहे दंपति की बाइक रोकी और उनसे कीमती सामान लूटने की कोशिश की.
बरेली के एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि आभूषण मांगने का विरोध करने पर बदमाशों ने अमरवती नामक उस महिला पर धारदार हथियार से हमला कर दिया. जिसकी वजह से वो महिला गंभीर से घायल हो गई. उनके पति ओम शरण पर भी हमला किया गया और उन्हें धमकाया गया.
बरेली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) अनुराग आर्य ने बताया कि डायल 112 पर गुरुवार रात करीब 12:30 बजे घटना की सूचना मिली. ओम शरण ने पुलिस को बताया कि आधी रात के आसपास, जब वह अपनी पत्नी के साथ बाइक से घर लौट रहे थे, तीन-चार अज्ञात हमलावरों ने उन पर हमला किया और उनकी पत्नी के झुमके और मंगलसूत्र छीन लिए. हमले में उनकी पत्नी की मौत हो गई.
आईपीएस अनुराग आर्य ने कहा, प्रथम दृष्टया, हत्या का कारण लूट नहीं लग रही है. मृतका के पहने हुए आभूषण, शिकायतकर्ता ओम शरण की मोटरसाइकिल और बैग में रखा मोबाइल फ़ोन, सभी घटनास्थल से ही बरामद किए गए हैं. जिससे लगता है कि लूटपाट ही एकमात्र कारण नहीं हो सकता.
एसएसपी आर्य ने आगे बताया कि इस संबंध में स्थानीय थाने पर एक प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. आरोपी बदमाशों की गिरफ़्तारी के लिए दो पुलिस टीमें गठित की गई हैं. इस मामले में आगे की जांच जारी है.

वाराणसी में गंगा नदी में नाव पर इफ्तार करने के मामले में 14 मुस्लिम युवकों की गिरफ्तारी पर सियासी विवाद बढ़ गया है. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पुलिस कार्रवाई को भेदभावपूर्ण बताते हुए सवाल उठाए हैं. वायरल वीडियो के आधार पर केस दर्ज हुआ था. पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग का असर अब देश में गहराने लगा है. गैस संकट देश में बढ़ने की आशंका है. देश में गैस की किल्लत देखी जा रही है. युद्ध की वजह से महंगाई बढ़ने की आशंका बढ़ गई है. मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच भारत में प्रीमियम पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी की गई है. प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 से 2.30 रुपये का इजाफा किया गया है. नॉर्मल पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.






