
बब्बर खालसा इंटरनेशनल का आतंकी UP से गिरफ्तार, जर्मनी में बैठे अपने आका और ISI के संपर्क में था
AajTak
आतंकी के पास से बरामदगी में 3 हथगोले, 2 डेटोनेटर, एक विदेशी पिस्तौल और 13 जिंदा कारतूस शामिल हैं. इसके अलावा उसके कब्जे से एक सफेद रंग का विस्फोटक पाउडर, गाजियाबाद के पते वाला एक आधार कार्ड, बिना सिम कार्ड वाला एक मोबाइल फोन भी जब्त किया गया.
बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) के एक सक्रिय आतंकवादी को उत्तर प्रदेश एसटीएफ और पंजाब पुलिस के संयुक्त अभियान में गुरुवार तड़के कौशांबी जिले से गिरफ्तार किया गया. एक अधिकारी ने बताया कि आतंकी पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के संपर्क में था. संदिग्ध आतंकवादी लजार मसीह को सुबह करीब 3.20 बजे पकड़ा गया. वह पंजाब के अमृतसर के रामदास इलाके के कुर्लियान गांव का रहने वाला है.
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (यूपी स्पेशल टास्क फोर्स, कानून एवं व्यवस्था) अमिताभ यश ने कहा कि यह ऑपरेशन कौशांबी के कोखराज पुलिस थाना क्षेत्र में चलाया गया. यश ने कहा, 'उपलब्ध जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार आतंकवादी बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) के जर्मनी स्थित मॉड्यूल के प्रमुख स्वर्ण सिंह उर्फ जीवन फौजी के लिए काम करता है और पाकिस्तान स्थित आईएसआई गुर्गों के सीधे संपर्क में है.'
यह भी पढ़ें: आतंकी संगठन बब्बर खालसा ने ली पुलिसकर्मी के घर के पास ब्लास्ट की जिम्मेदारी, कहा- बदसलूकी का बदला लिया
उन्होंने बताया कि यूपी एसटीएफ आतंकी के पास से कुछ विस्फोटक सामग्री और अवैध हथियार बरामद करने में सफल रही. आतंकी के पास से बरामदगी में 3 हथगोले, दो डेटोनेटर, एक विदेशी पिस्तौल और 13 जिंदा कारतूस शामिल हैं. इसके अलावा उसके कब्जे से एक सफेद रंग का विस्फोटक पाउडर, गाजियाबाद के पते वाला एक आधार कार्ड, बिना सिम कार्ड वाला एक मोबाइल फोन भी जब्त किया गया. एडीजी ने अमिताभ यश ने बताया कि यह आतंकवादी 24 सितंबर, 2024 को पंजाब में न्यायिक हिरासत से भाग गया था.
पिछले महीने पकड़े गए थे BKI के दो ऑपरेटिव्स
इससे पहले गत 23 फरवरी को पंजाब पुलिस ने बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) के दो मुख्य ऑपरेटिव्स को गिरफ्तार किया था. ये दोनों पाकिस्तान स्थित खालिस्तानी आतंकी हरविंदर सिंह रिंडा और अमेरिका स्थित गैंगस्टर हैप्पी पासियां के सीधे संपर्क में थे. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जगदीश सिंह उर्फ जग्गा और शुभदीप सिंह औलख उर्फ शुभ के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार, इन्हें पंजाब में टारगेट किलिंग करने का आदेश मिला था.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







