
बदल गया टीवी की सास-बहू का बॉन्ड, तूतू-मैंमैं की जगह करती हैं फुल सपोर्ट
AajTak
इंडियन टीवी इंडस्ट्री में सास-बहू ड्रामा अगर ना हो तो कैसा होगा? एक वक्त था जब डोमिनेटिंग सास और भोली-भाली सी बहू से जुड़ा कॉन्सेप्ट लगभग हर टीवी शो में देखने को मिलता था. लेकिन अब टीवी इंडस्ट्री का ट्रेंड बदल रहा है. अब टीवी शोज में सास काफी कूल और प्रोग्रेसिव सोच वाली देखने को मिल रही हैं, जो अपनी बहुओं के सपनों को उड़ान देती हैं और उन्हें सपोर्ट करती हैं. आइए एक नजर डालते हैं ऐसी सास-बहू की जोड़ी पर...
इंडियन टीवी इंडस्ट्री में सास-बहू ड्रामा अगर ना हो तो कैसा होगा? एक वक्त था जब डोमिनेटिंग सास और भोली-भाली सी बहू से जुड़ा कॉन्सेप्ट लगभग हर टीवी शो में देखने को मिलता था. लेकिन अब टीवी इंडस्ट्री का ट्रेंड बदल रहा है. अब टीवी शोज में सास काफी कूल और प्रोग्रेसिव सोच वाली देखने को मिल रही हैं, जो अपनी बहुओं के सपनों को उड़ान देती हैं और उन्हें सपोर्ट करती हैं. आइए एक नजर डालते हैं ऐसी सास-बहू की जोड़ी पर... टीवी शो अनुपमा वैसे तो हर चीज को लेकर चर्चा में बना हुआ है. शो की स्टोरीलाइन फैंस को खूब एंटरटेन कर रही है. लेकिन शो में एक चीज और है जो काफी इम्प्रेसिव है वो अनुपमा (रुपली गांगुली) का अपनी बहू किंजल (निधि शाह) के लिए बेशुमार प्यार और सपोर्ट. शो में दिखाया गया है कि अनुपमा बहू किंजल को बेटी जैसा प्यार देती है. उसे काम करने के लिए मोटिवेट करती है, मदद करती है. कुछ दिनों पहले तो शो में किंजल ने गुस्से में अनुपमा को काफी कह सुनाया था, लेकिन फिर भी अनुपमा ने किंजल को बेटी की तरह समझाया और अपने रिश्ते को मजबूत बनाया.
मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












