
बदले की कार्रवाई पर फिर मुंहतोड़ जवाब देने की तैयारी में इजरायल... नेतन्याहू ने तीन दुश्मनों के गिनाए नाम
AajTak
ईरान में हमास के राजनीतिक ब्यूरो प्रमुख इस्माइल हानिया की हत्या की जिम्मेदारी की तरफ इशारा करते हुए इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा, "पिछले कुछ दिनों में हमने उनमें से प्रत्येक को करारा झटका दिया है."
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि इजरायल ने हिजबुल्लाह और हमास पर "भीषण प्रहार" किया है. हालांकि उन्होंने तेहरान में हमास नेता इस्माइल हानिया की हत्या की जिम्मेदारी लेने से परहेज किया है. हमास के राजनीतिक विंग के प्रमुख हानिया की बुधवार तड़के हत्या कर दी गई. हमास और ईरान दोनों ने इस हत्या के लिए इजरायल को दोषी ठहराया और जवाबी कार्रवाई करने की कसम खाई है.
नेतन्याहू ने कहा कि हिजबुल्लाह नेता फौद शुकर की हत्या के बाद तेल अवीव किसी भी स्थिति के लिए तैयार है. उन्होंने जोर देकर कहा कि गाजा पर युद्ध नहीं रुकेगा. स्थानीय मीडिया द्वारा प्रसारित एक रिकॉर्डेड संदेश में नेतन्याहू ने कहा, "युद्ध की शुरुआत से ही मैंने यह स्पष्ट कर दिया था कि हम ईरान की बुराई के खिलाफ लड़ रहे हैं."
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि अगर उनके देश पर किसी भी तरह का कोई हमला होता है तो उसकी भारी कीमत चुकानी होगी. तेहरान में हवाई हमले में इस्माइल हानिया के मारे जाने के बाद यह उनका पहला सार्वजनिक बयान है.
यह भी पढ़ें: ईरान लेगा इजरायल से इस्माइल हानिया की मौत का बदला... सुप्रीम लीडर अली खामेनेई ने लड़ाकों को दिया हमले का आदेश
गिनाए तीन दुश्मनों के नाम उन्होंने कहा, "अमेरिकी संसद (US Congress) में दिए अपने भाषण में मैंने अपने भाषण में ईरान के तीन दुश्मनों- हमास, हूती और हिजबुल्लाह की बात की थी." दरअसल हमास के अलावा, ईरान समर्थित हिजबुल्ला (लेबनान) और हूती विद्रोही (यमन) ने इजरायल के खिलाफ खुली जंग का एलान कर दिया है. ईरान में हमास के राजनीतिक ब्यूरो प्रमुख इस्माइल हानिया की हत्या की जिम्मेदारी की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा, "पिछले कुछ दिनों में हमने उनमें से प्रत्येक को करारा झटका दिया है.
नेतन्याहू ने कहा, "तीन हफ्ते पहले हमने हमास के चीफ ऑफ स्टाफ मोहम्मद डेफ को निशाना बनाया था. दो हफ्ते पहले, हमने सबसे अहम अभियानों में से एक के तहत हूती विद्रोहियों पर हमला किया था, और कल हमने हिजबुल्लाह के चीफ ऑफ स्टाफ (फौद शुकर) को निशाना बनाया."

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










