
'बदला नहीं लेंगे...लेकिन कानून अपना काम करेगा', शहबाज के भाषण में इमरान के लिए बड़ा संदेश
AajTak
Pakistan News: पाकिस्तान की नेशनल असेंबली में इमरान खान के खिलाफ पेश अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में 174 वोट डाले गए यानी इमरान खान ने सत्ता गंवा दी है. अब विपक्षी दलों के नेता शाहबाज शरीफ पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री होंगे.
अविश्वास प्रस्ताव जीतने के बाद पाकिस्तान के भावी प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने सत्ता से रुखसत हुए इमरान खान को बड़ा संदेश दिया है. रविवार रात पाक नेशनल असेंबली में भाषण देते हुए विपक्षी दलों के नेता ने कहा कि हम किसी के साथ ज्यादती नहीं करेंगे और न ही बिना वजह बेकसूर लोगों को जेल भिजवाएंगे, लेकिन कानून अपना काम जरूर करेगा.
पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (PML-N) के नेता शाहबाज ने कहा, पाकिस्तान की करोड़ों मां-बहनों, बुजुर्गों की दुआएं अल्लाह ने कुबूल की हैं. पाकिस्तान में आज एक नई सुबह की शुरुआत होने वाली है. हम पाकिस्तान को कायदे आजम का पाकिस्तान बनाएंगे. अपने भाषण में शाहबाज ने विपक्षी दलों के संघर्ष की तारीफ में कहा कि ऐसी मिसालें पाकिस्तान में बहुत कम देखने को मिलती हैं.

अमेरिका ने ईरानी तेल पर 30 दिन की छूट दी, लेकिन ईरान ने एक्स्ट्रा तेल होने से इनकार कर दिया. दोनों के दावों से वैश्विक तेल बाजार में अनिश्चितता बढ़ गई है. दुनियाभर के मुल्क ये उम्मीद लगाए बैठे हैं कि अमेरिकी की ओर से छूट मिलने के बाद ईरान का तेल उन्हें मिलेगा. लेकिन, ईरान के बयान से सभी को बड़ा झटका लगा है.

ईरान ने हिंद महासागर में अमेरिकी और ब्रिटिश संयुक्त सैन्य बेस डिएगो गार्सिया पर हमला किया है. मध्यपूर्व की सीमाओं से दूर किसी अमेरिकी ठिकाने पर ये ईरान का अबतक का सबसे बड़ा हमला है. वहीं ईरान ने ब्रिटेन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ब्रिटेन अमेरिका को ब्रिटिश सैन्य ठिकानों का इस्तेमाल करने देता है तो इसे सीधे आक्रामक कार्रवाई में भागीदार माना जाएगा.

ईरान ने हिंद महासागर में अमेरिकी और ब्रिटेन के संयुक्त सैन्य बेस डिएगो गार्सिया पर मिसाइल हमला किया है. मध्यपूर्व की सीमाओं से दूर किसी अमेरिकी ठिकाने पर ये ईरान काअबक का सबसे बजड़ा हमला है. डिएगो गारर्सिया बोहद रणनीतिक सैन्य अड्डा है. B-52 बॉम्बर विमान, लंबी दूरी के हमले के हथियार इस बेस पर मौजूद है.

ईरान युद्ध के बीच यह सवाल उठ रहा है कि क्या इजरायल अमेरिका से अलग होकर काम कर रहा है. हालांकि यह साफ संकेत मिल रहा है कि दोनों देश अभी भी रणनीतिक रूप से साथ हैं और ‘गुड कॉप-बैड कॉप’ की भूमिका निभा सकते हैं. हाल के घटनाक्रमों ने यह बहस छेड़ दी है कि क्या इजरायल अमेरिका से अलग चल रहा है या रणनीति का हिस्सा है?

इजरायल ने एक बार फिर ईरान पर हवाई हमला किया है. इजरायल द्वारा ईरान पर लगातार हमले जारी है. इजरायली हमलों से लगातार ईरान में तबाही मची हुई है. ईरान की राजधानी तेहरान इन हमलों से सबसे ज्यादा ग्रसित है, जहां लोग इन हमलों के बीच डर में रहने को मजबूर है. तेहरान के की इलाकों को इस हमले में निशाना बनाया गया.

ईरान-अमेरिका-इजरायल के बीच जारी संघर्ष पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी सख्त प्रतिक्रिया दी है. व्हाइट हाुस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप ने युद्धविराम पर बात करते हुए कहा कि अमेरिका बातचीत कर सकता है, लेकिन युद्धविराम पर कोई विचार नहीं है. साथ ही येभी कहा कि जब सामने वालो पक्ष को अमेरिका पूरी तरह से नष्ट कर रहा है तो युद्धविराम नहीं होगा.







