
बड़ा खुलासा: कैसे बंधकों को इजरायल की नजर से बचाकर रखता है हमास, सैटेलाइट भी फेल
AajTak
इजरायल और हमास के बीच बीते तीन हफ्ते से जंग जारी है और इस दौरान दोनों तरफ से हजारों लोगों की जान जा चुकी है. इस जंग में हमास पहले की तरह एक बार फिर बंधकों को बड़े हथियार के तौर पर इस्तेमाल कर रहा है. हमास बंधक बनाए गए लोगों को ऐसी सीक्रेट जगह पर रखता है जहां इजरायली फोर्स के लिए पहुंचना भी बेहद मुश्किल है.
इजरायल और फिलस्तीनी आतंकी संगठन हमास के बीच बीते 21 दिनों से जंग जारी है जिसमें दोनों तरफ से हजारों लोगों की मौत हो चुकी है. गाजा पट्टी पर अपना नियंत्रण रखने वाले हमास ने इजरायल पर हमले के बाद वहां के 200 से ज्यादा नागरिकों को बंधक बना लिया था जिसे वो एक राजनीतिक उपकरण की तरह इस्तेमाल करता है. चाहे इजरायली सरकार पर दबाव डालना हो या अपनी अपनी शर्तें मनवानी हो, हमास इन बंधकों का उपयोग अपने मकसद को पूरा करने के लिए करता है. अब इन बंधकों को लेकर कई बड़े और अहम खुलासे हुए हैं.
सुरंगों में बंधकों को छुपाकर रखता है हमास
बता दें कि 7 अक्टूबर को जब 5 हजार रॉकेट से हमला कर हमास आतंकियों ने इजरायल में कत्लेआम मचाया था तो वापस जाते वक्त वो अपने साथ सैकड़ों लोगों को बंधक बनाकर ले गए थे. वो उन बंधकों को सुरंग में रखते हैं. ये टनल पूरे गाजा पट्टी में फैले हुए हैं और इतने मजबूत हैं कि इस पर इजरायल के घातक से घातक बम का असर भी नहीं होता है. यह वजह है कि अपने बंधकों की सुरक्षित रिहाई को लेकर इजरायली फोर्स गाजा में जमीनी ऑपरेशन शुरू नहीं कर पा रही है.
सैटेलाइट के लिए भी बंधकों को ढूंढना मुश्किल
दरअसल गाजा पट्टी में दो रास्ते हैं. एक सड़क जिसे दुनिया देखती हैं. इस पर गाजा में रहने वाले लोग आते-जाते हैं, लेकिन एक और रास्ता हैं, जो जमीन के नीचे है. उसी रास्ते में सीक्रेट रूट है. इस रूट का इस्तेमाल हमास के आतंकी एक जगह से दूसरे जगह जाने के लिए करते हैं. उसका इस्तेमाल रॉकेट हमले के लिए किया जाता है. इजरायल द्वारा लगातार किए जा रहे हवाई हमलों से वो इन्हीं टनल के जरिए बच जाते हैं.
रिपोर्ट के मुताबिक हमास इन सुरंगों का इस्तेमाल अपने लड़ाकों, नेताओं के साथ हथियारों और खाद्य पदार्थों को छिपाने के लिए भी करता है. हमास द्वारा बनाई गई ये सुरंगें सामान्यत: 30 मीटर तक गहरी हैं, लेकिन कुछ सुरंगें 70 मीटर तक गहरी हैं. ये सुरंगे इतनी गहरी होती हैं कि सैटेलाइट भी इनका ठीक से पता नहीं लगा पाती हैं क्योंकि ये जमीन से काफी नीचे बनाई जाती है. इजरायली फोर्स को उन सुरंगों का सटीक लोकेशन भी नहीं मिल पाता है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.

आज हम आपको अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय हथियारों से रूबरू कराने वाले हैं. कुछ जो इंसान के बचाव के लिए बने हैं और कुछ केवल विनाश के लिए. डोनाल्ड ट्रंप जिस वक्त अमेरिका की ताकत पर इतरा रहे थे, बता रहे थे कि उन्होंने ईरान की ताकत को मिट्टी में मिला दिया है. इसके कुछ घंटे बाद ईरान ने इजरायल पर आज तक के सबसे बड़े हमले को अंजाम दिया.

कतर के समुद्री इलाके में रविवार को एक बड़ा सैन्य हादसा हो गया. रूटीन ड्यूटी पर निकला एक हेलीकॉप्टर तकनीकी खराबी की वजह से क्रैश होकर समुद्र में जा गिरा. इस दर्दनाक हादसे में कतर और तुर्की सेना के 5 जवानों समेत 2 टेक्नीशियनों की मौत हो गई. दोनों देशों के रक्षा मंत्रालयों ने इस घटना की पुष्टि करते हुए गहरा दुख जताया है.









