
बच्चों के दुख जानकर हुए इमोशनल, अनजान लोगों ने दिए 2 करोड़ से अधिक!
AajTak
लोगों ने 4 बच्चों के लिए करोड़ों रुपए जुटा दिए. इन बच्चों ने महज कुछ ही महीनों में अपने मां-बाप को खो दिया था.
चार भाइयों ने अपने माता-पिता को महज 6 महीनों के अंदर खो दिए. इन बच्चों की कहानी जानकर लोग इमोशनल हो गए. फिर, क्राउड फंडिंग के माध्यम से दरियादिल लोगों ने बच्चों की मदद की और करीब 2 करोड़ 85 लाख रुपए जुटा लिए.
5 साल के कोनोर क्लिफफोर्ड, 8 साल के एंड्रयू, 14 साल के जैक और 21 साल के पैट्रिक के लिए उनके मां-बाप की मौत असहनीय थी. मदद कर रहे लोगों ने यह भी कहा कि बच्चों के दुख की भरपाई नहीं की जा सकती.
'द मिरर' की रिपोर्ट के मुताबिक, आयरलैंड के लोगों ने इन बच्चों के लिए पैसे जुटाने का काम शुरू किया. ताकि ये बच्चे उस घर में रह सकें, जहां वह पहले रह रहे थे.
इन बच्चों की मां एलीन क्लिफफोर्ड की मौत अपने जन्मदिन से ठीक एक दिन पहले 28 अगस्त 2021 को हुई थी. वह स्टेज 4 के कैंसर से ग्रस्त पाई गई थीं.
इसके कुछ सप्ताह बाद ही उनके 46 साल के पति पैडरेग भी अस्वस्थ रहने लगे और उनमें भी कैंसर डिटेक्ट हुआ. इसके बाद जनवरी में उनकी भी मौत हो गई.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.












