
बच्चे के गले में 3 दिन से अटका 5 रुपए का सिक्का, डॉक्टरों के पास भटकते रहे परिजन, सरकारी अस्पताल में निकला
AajTak
उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जनपद में रहने वाले परिवार ने अपने बच्चे की आहार नली में फंसे सिक्के को निकलवाने के लिए तमाम क्लीनिक और अस्पतालों की खाक छानी, लेकिन पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश के सतना स्थित सरकारी अस्पताल में डॉक्टरों ने एक तरकीब अपनाकर फंसे हुए सिक्के को निकाल दिया.
उत्तर प्रदेश के कर्वी (चित्रकूट) निवासी आनंद किशोर चौधरी के 4 वर्षीय बालक की आहार नली में 5 रुपए का सिक्का फंस गया तो घर वाले बेहद परेशान हो गए. 3 दिनों तक डॉक्टरों के चक्कर काटने के बाद जब हल नहीं निकला तो परिजन बच्चे को लेकर मध्य प्रदेश के सतना जिला अस्पताल पहुंचे. यहां शिशु रोग चिकित्सक डॉ. संजीव प्रजापति ने बड़े जतन से बच्चे के गले में फंसे सिक्के को निकालकर परिजनों को एक बड़ी राहत दी. बच्चे आर्यन साकेत ने खेल-खेल में 5 रुपए का सिक्का निगल लिया था. जिसके चलते उसके गले में दर्द और भोजन निगलने में परेशानी बनी हुई थी. कर्वी और बांदा के डॉक्टरों ने हाथ खड़े कर दिए तो आनंद किशोर अपने रिश्तेदार की मदद ने बच्चे को सतना जिला अस्पताल लेकर पहुंचे.
अस्पताल के शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर संजीव प्रजापति ने बच्चे का फुलबॉडी एक्स-रे कराया तो पता चला कि सिक्का बच्चे की आहार नली में फंसा है. उन्होंने अपने सीनियर और शिशुरोग विशेषज्ञ डॉ. सुनील कारखुर से सलाह मशविरा किया और यह तय किया गया कि सिक्के को दूरबीन की मदद से नहीं बल्कि फोलीज कैथेटर (Foley's Catheter) की सहायता से निकाला जाएगा. डॉक्टर ने नर्सिंग स्टाफ सुनैना रजक, संगीता पटेल और सपोर्टिंग स्टाफ की मदद से सिक्का निकाल दिया.
डॉ. प्रजापति ने बताया, 4 साल का बच्चा कर्वी- चित्रकूट से लाया गया था. तीन दिन पहले उसके गले में सिक्का फंसा था. जिससे दर्द और दर्द की समस्या बनी हुई थी. कई जगह दिखाने के बाद परिजन उसे जिला अस्पताल लाए थे. हमने एक्सरे और जरूरी जांचें कराईं. एक्सरे में पता चला कि सिक्का आहार नली में फंसा हुआ है. चूंकि आहार नली में फंसे सिक्के या कोई वस्तु निकालने के लिए इंडोस्कोपी की जरूरत होती है, जबकि छोटे स्तर पर हमारे यहां ऐसी व्यवस्था नहीं है.
शिशु रोग विशेषज्ञ ने इसके विकल्प के तौर पर फोलीज कैथेटर के एक बैलूनिंग मैथड का इस्तेमाल किया. यह उन्होंने मेडिकल कॉलेज में सीनियर डॉक्टर्स से सीखा था, इसीलिए बड़ी सरलता से बच्चे के गले में फंसा सिक्का बाहर निकाल दिया. अब बच्चा बिल्कुल स्वस्थ है.

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.







