
बच्ची को बिना बेहोश किए की गई ब्रेन ट्यूमर की सर्जरी, जोखिम भरे फैसले में कामयाबी
AajTak
दिल्ली एम्स के डॉक्टरों ने 5 साल की बच्ची को बिना बेहोश किए उसके ब्रेन ट्यूमर की सर्जरी कर नया कीर्तिमान रच दिया है. सर्जरी के बाद डॉक्टरों ने दावा किया की अक्षिता दुनिया की सबसे कम उम्र के मरीज की इस तकनीक से सर्जरी कराने वाली रोगी बन गई है.
एम्स में डॉक्टरों ने नया कीर्तिमान रच दिया है. डॉक्टरों ने 5 साल 10 महीने की बच्ची को बिना बेहोश किए ब्रेन ट्यूमर की सर्जरी कर की. सर्जरी की दौरान डॉक्टर बच्ची से बातचीत कर रहे थे. अस्पताल ने दावा किया कि वह इस तरह की प्रक्रिया से गुजरने वाली दुनिया की सबसे कम उम्र की मरीज बन गई है.
'स्पीच और लैंग्वेज एरिया में था ट्यूमर'
पीटीआई के मुताबिक एम्स ने अपने बयान में कहा, बाएं पेरिसिल्वियन इंट्राइक्सियल ब्रेन ट्यूमर के लिए अवेक क्रैनियोटॉमी सर्जरी 4 जनवरी को करीब तीन घंटे तक चली. बच्ची को आने वाले दौड़े और ब्रेन का एमआरआई किया गया, जिसमें उसके ब्रेन के बाईं ओर स्पीच और लैंग्वेज एरिया में एक ट्यूमर का पता चला. इसके बाद उसकी सर्जरी की गई थी. बच्ची ठीक है और सोमवार को उसकी छुट्टी कर उसे घर भेज दिया जाएगा.
सर्जरी में दिखाई पीएम की तस्वीर: डॉक्टर
अस्पताल ने अपने बयान में यह भी बताया कि सर्जरी की दौरान बच्ची को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर दिखाई गई, जिसे बच्ची ने तुरंत पहचान लिया. सर्जरी से पहले डॉक्टरों की टीम और परिवार के सदस्यों ने लंबी बातचीत हुई थी और सर्जरी के दौरान बच्ची को आने वाले दौड़े को रोकने के लिए ब्रेन की सतह पर एक बर्फ के ठंडे सेलाइन का इस्तेमाल किया गया था.
डॉक्टर ने अपने बयान में कहा , ब्रेन ट्यूमर को निकालने के लिए बिना बेहोश किए सर्जरी की जाती है और आमतौर पर न्यूरोलॉजिकल डेफिसिट को कम करने की कोशिश की जाती है. इस सर्जरी में रोगियों को न्यूरोलॉजिकल परीक्षणों में पूरी तरह से सहयोग करने के दौरान न्यूनतम स्तर दर्द महसूस करना चाहिए.

वाराणसी में गंगा नदी में नाव पर इफ्तार करने के मामले में 14 मुस्लिम युवकों की गिरफ्तारी पर सियासी विवाद बढ़ गया है. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पुलिस कार्रवाई को भेदभावपूर्ण बताते हुए सवाल उठाए हैं. वायरल वीडियो के आधार पर केस दर्ज हुआ था. पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग का असर अब देश में गहराने लगा है. गैस संकट देश में बढ़ने की आशंका है. देश में गैस की किल्लत देखी जा रही है. युद्ध की वजह से महंगाई बढ़ने की आशंका बढ़ गई है. मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच भारत में प्रीमियम पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी की गई है. प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 से 2.30 रुपये का इजाफा किया गया है. नॉर्मल पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.






