
बच्चा गोद लेने की प्लानिंग कर रहीं स्वरा भास्कर, बोलीं- कर दिया है रजिस्ट्रेशन
AajTak
स्वरा भास्कर हाल ही में दिल्ली में अनाथ बच्चों संग दीवाली सेलिब्रेट करतीं नजर आई थीं. इसी दौरान स्वरा ने सेंट्रल अडॉप्शन रिसोर्सेज अथॉरिटी (CARA) के तहत अडॉप्शन फॉर्म साइन किया है. फिलहाल स्वरा बच्चे अडॉप्ट करने की वेटिंग लिस्ट में हैं.
फिल्मों में अपनी दमदार एक्टिंग से फैंस का दिल जीतने वालीं स्वरा भास्कर असल जिंदगी में भी अपनी बोल्ड स्टेटमेंट और बेबाकी के लिए पहचानी जाती हैं. फिलहाल सिंगलहुड इंजॉय कर रहीं स्वरा ने फैसला लिया है कि वे जल्द ही एक बच्चा अडॉप्ट करेंगी. इसके लीगल प्रोसिजर पर भी स्वरा आगे बढ़ चुकी हैं.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












