
'बच्चन पांडे' का पहला गाना 'मार खाएगा' होने जा रहा रिलीज, Akshay Kumar का दिखेगा खतरनाक अंदाज
AajTak
सॉन्ग को भव्य विजुअल्स और अनकन्वेंशनल कोरियोग्राफी के साथ एक मेगा-कैनवास पर शूट किया गया. आकर्षक गीत 'मार खाएगा' दर्शकों को गैंगस्टर नायक 'बच्चन पांडे' उर्फ अक्षय कुमार से परिचित कराएगा.
फिल्म 'बच्चन पांडे' के ट्रेलर को मिली जोरदार प्रतिक्रिया मिली है. साजिद नाडियाडवाला की बहुप्रतीक्षित एक्शन-कॉमेडी फिल्म से जल्द ही पहला गाना भी रिलीज होने वाला है. 24 फरवरी को 'मार खाएगा' सॉन्ग रिलीज होने वाला है. फिल्म का पहला गाना इंटरनेट पर तूफान मचाने के लिए तैयार है. अक्षय कुमार ने इस गाने की एक झलक फैन्स संग शेयर की है. खतरनाक अंदाज में वह अपनी नकली आंख दिखाते नजर आ रहे हैं, जिसे देखकर अच्छे-अच्छों के पसीने छूट जाएंगे.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












