
बकाया भुगतान नहीं होने पर ममता नाराज, केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन की अपील
AajTak
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि 100 दिन के काम का भुगतान हमारा अधिकार है और संवैधानिक कानून कहता है कि 100 दिनों के प्रोजेक्ट पर काम करने वाले मजदूरों को 15 दिनों के भीतर भुगतान मिलना चाहिए.
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक बार फिर मोदी सरकार पर हमला बोला है. ममता ने 100 दिन के काम का बकाया भुगतान नहीं मिलने पर मोदी सरकार पर गंदे खेल का आरोप लगाया. ममता ने कहा कि केंद्र सरकार ने अब तक 100 दिन के काम का बकाया भुगतान नहीं किया है. उन्होंने टीएमसी कार्यकर्ताओं को प्रदेश में केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन करने की अपील की है.
ममता बनर्जी ने यह बात आसनसोल में कही. वे यहां पुरुलिया और बांकुरा के चार दिवसीय दौरे पर हैं. ममता ने कहा कि 100 दिन के काम का भुगतान हमारा अधिकार है और संवैधानिक कानून कहता है कि 100 दिनों के प्रोजेक्ट पर काम करने वाले मजदूरों को 15 दिनों के भीतर भुगतान मिलना चाहिए. लेकिन केंद्र सरकार जानबूझकर राजनीतिक गंदा खेल दिखा रही है. वे इन गरीब मजदूरों को पिछले 5 महीनों से पैसे नहीं दे रहे हैं. मजदूर वर्ग दैनिक आधार पर काम करते हैं, लेकिन उन्हें भुगतान नहीं मिल रहा है.
5 और 6 जून को विरोध करने की अपील
ममता ने कहा कि मैं प्रत्येक टीएमसी कार्यकर्ता से करती हूं कि 5 और 6 जून को बकाया भुगतान की मांग को लेकर केंद्र सरकार और मोदी के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया जाए. ममता ने कहा कि 100 दिन के काम में कुल बकाया 6000 करोड़ है. हालांकि बंगाल 100 दिन के काम में शीर्ष पर है.
आदिवासी वोट बैंक मजबूत करने में जुटीं ममता
बता दें कि ममता बनर्जी का आदिवासी बहुल पुरुलिया और बांकुरा का चार दिवसीय दौरा शुरू हो गया है. ममता पंचायत चुनाव को ध्यान में रखकर अपने वोट बैंक को मजबूत करने में जुटी हैं. यही वजह है कि 10 दिनों में जंगल महल का यह दूसरा दौरा है. उन्होंने कुछ दिन पहले माओवाद प्रभावित पश्चिम मिदनापुर और झारग्राम का दौरा किया था. ममता यहां यात्रा के दौरान पुरुलिया और बांकुरा में प्रशासनिक बैठक और जनसभाएं भी करेंगी.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







