
'बंधकों को अभी छोड़ो, नहीं तो तुम्हारी मौत तय है, जहन्नुम का कहर बरपा देंगे...', ट्रंप की हमास को लास्ट वार्निंग!
AajTak
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने हमास के आतंकवादियों को चेताया है कि वे तत्काल बंधकों को वापस करें नहीं तो तुम्हारी मौत तय है. ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक मैसेज जारी किया है और हमास से अपील की है कि आप एक स्मार्ट फैसला लें, बंधकों को अभी के अभी छोड़ें नहीं तो जहन्नुम का कहर बरपा दिया जाएगा.
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप टैरिफ के मसले पर दूरगामी फैसले लेने के बाद अब फिर से इजरायल के एजेंडे पर लौट आए हैं. ट्रंप ने गाजा में बंधक बनाकर रखे इजरालियों को वापस करने के लिए हमास को सख्त और आखिरी चेतावनी दी है.
ट्रंप ने हमास आतंकवादियों को चेताया है कि वे तत्काल बंधकों को वापस करें नहीं तो तुम्हारी मौत तय है. ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक मैसेज जारी किया है और हमास से अपील की है कि आप एक स्मार्ट फैसला लें, बंधकों को अभी के अभी छोड़ें नहीं तो जहन्नुम का कहर बरपा दिया जाएगा.
ट्रंप की ये प्रतिक्रया तब आई है जब व्हाइट हाउस ने जानकारी दी है कि अमेरिकी सरकार ने हमास से सीधी बातचीत की है और इसमें फिलीस्तीन में बंधक बनाकर रखे गए इजरायलियों को छोड़ने को कहा गया है.
हाल तक अमेरिका हमास से सीधा संवाद नहीं करता था. अमेरिकी सरकार ने 1997 में हमास को विदेशी आतंकी संगठन घोषित किया है.
ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पर एक पोस्ट में हमास को मार दिए गए बंधकों का शव रखने के लिए 'मनोरोगी' और 'बीमार' व्यक्ति कहा है. ट्रंप ने कहा है कि हमास ऐसे शवों को सम्मान के साथ लौटाए.
ट्रंप ने हमास नेतृत्व से कहा है कि वे तत्काल गाजा छोड़ दें और उन्होंने गाजा के लोगों से अपील की है कि एक 'सुनहरा भविष्य' उनका इंतजार कर रहा है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










