
'बंद होने लगे हैं दरवाजे मुझ पर'... कहकर डांस शो में इमोशनल हुए धर्मेंद्र
AajTak
इंडियाज बेस्ट डांसर 2 के मंंच पर सभी कंटेस्टेंट्स अपने डांस से धर्मेंन्द्र और आशा पारेख को इम्प्रेस करते हुए दिखाई देंगे. इस दौरान धर्मेंन्द्र कंटेस्टेंट्स को अपने शायराना अंदाज में जिंदगी की सीख देते भी दिखे. वो कहते हैं कि 'बंद होने लगे हैं दरवाजे मुझ पर जमाना खिड़कियों से तमाशा देखने लगा है.'
इस हफ्ते डांस रियलिटी शो इंडियाज बेस्ट डांसर 2 के मंंच पर धमाल होने वाला है. खूब जमेगा रंग जब शो में मेहमान बन कर आयेंगे हीमैन धर्मेंन्द्र और वेटर्न एक्ट्रेस आशा पारेख. हां, जी बिल्कुल सही सुना आपने. बॉलीवुड के हीमैन और आशा पारेख डांस रियलिटी शो पर साथ दिखाई देने वाले हैं. अपकमिंग एपिसोड में फैंस कंटेस्टेंट के जबरदस्त डांस के साथ-साथ धर्मेंद और आशा पारेख का रोमांस भी देखेंगे. मस्तीभरे पल में एक लम्हा वो भी आयेगा, जब हीमैन धर्मेंन्द्र को इमोशनल होते हुए देखा जायेगा.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












