
'बंद करो ये खून-खराबा...', डोनाल्ड ट्रंप का दावा- रूस और यूक्रेन जंग खत्म करने की डील के हैं बेहद करीब
AajTak
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया कि रूस और यूक्रेन युद्ध समाप्त करने के लिए एक समझौते के बेहद करीब हैं. उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों को एक उच्च स्तरीय बैठक करनी चाहिए, ताकि इस युद्ध को समाप्त किया जा सके.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पोप फ्रांसिस के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए रोम पहुंचे हैं. उन्होंने इटली की राजधानी में लैंड करने के बाद अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रुथ सोशल' पर यूक्रेन-रूस युद्ध को लेकर एक पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने दावा किया कि दोनों देश युद्ध समाप्त करने को लेकर एक डील के बेहद करीब हैं. ट्रंप ने कहा कि इस संभावित शांति समझौते के लिए रूस और यूक्रेन के बीच प्रमुख बिंदुओं पर पहले ही सहमति बन चुकी है.
डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर अपने पोस्ट में लिखा, 'अभी रोम पहुंचा हूं. रूस और यूक्रेन के साथ बातचीत और बैठकों का एक अच्छा दिन रहा. वे एक समझौते के बहुत करीब हैं, और दोनों पक्षों को अब बहुत उच्च स्तर पर मिलना चाहिए, ताकि इसे समाप्त किया जा सके. अधिकांश प्रमुख बिंदुओं पर सहमति बन गई है. खून-खराबा अभी बंद करो. हम इस क्रूर और निरर्थक युद्ध को समाप्त करने में मदद करने के लिए जहां भी आवश्यक होगा, वहां मौजूद रहेंगे.'
मध्य पूर्व के लिए अमेरिका के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ शुक्रवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात करने के लिए मास्को गए थे. इससे पहले, ट्रंप ने टाइम्स मैग्जीन को दिए इंटरव्यू में कहा था कि क्रीमिया रूस के साथ रहेगा, यह इस बात का नवीनतम उदाहरण है कि किस प्रकार वह यूक्रेन पर युद्ध समाप्त करने के लिए रियायतें देने का दबाव बना रहे हैं.
यह भी पढ़ें: 'उनके बीच वर्षों से लड़ाई चल रही', भारत-पाक तनाव पर बोले ट्रंप, पहलगाम हमले को बताया- बहुत ज्यादा बुरा!
उन्होंने सोशल मीडिया पर यह भी मांग की कि यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोदिमीर जेलेंस्की लंबे समय से लटके 'रेयर अर्थ मिनरल्स डील' पर तुरंत हस्ताक्षर करें, जो अमेरिका को उनके देश के खनिज संसाधनों तक पहुंच प्रदान करेगा. ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में लिखा, 'वलोदिमीर जेलेंस्की के नेतृत्व वाले यूक्रेन ने अमेरिका के साथ बहुत महत्वपूर्ण रेयर अर्थ मिनरल्स डील के अंतिम कागजात पर हस्ताक्षर नहीं किए हैं. यह कम से कम तीन सप्ताह की देरी है. उम्मीद है कि इस पर तुरंत हस्ताक्षर हो जाएंगे. रूस और यूक्रेन के बीच समग्र शांति समझौते पर काम सुचारू रूप से चल रहा है. लगता है कि बहुत जल्द सफलता मिलेगी!'

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










