
बंगाल में हर घंटे तीन महिलाओं से अपराध, सुरक्षा से जीने की असली आजादी कब?
AajTak
एक रिपोर्ट के मुताबिक 2023 में 58 फीसदी महिलाओं ने कहा कि वो असुरक्षित महसूस करती हैं. 52 फीसदी महिलाएं कहती हैं कि उन्हें रात में अकेले चलने में डर लगता है. 46 फीसदी महिलाएं देश में काम करने के दौरान या काम पर जाने के दौरान सुरक्षा को लेकर चिंतित रहती हैं. 29% महिलाओं को सार्वजनिक जगहों पर छेड़छाड़ सहनी पड़ी और 75% ने कभी कहीं डर की वजह से शिकायत तक नहीं की.
देश ने बुधवार (15 अगस्त) को अपना 78वां स्वतंत्रता दिवस मनाया. लेकिन हमारे समाज में एक सवाल आज भी गूंज रहा है कि क्या सुरक्षा के मुद्दे पर महिलाएं आजाद हो पाईं? कारण, देश 1947 में आजाद हो गया. अमेरिका में जहां संविधान बनने के 133 साल बाद महिलाओं को वोट का अधिकार मिला, वहीं भारत में संविधान बनने के साथ ही महिलाओं के पास सरकार चुनने और समानता का अधिकार तो मिला, लेकिन सुरक्षा का अधिकार पाने में आजादी के 78 साल बाद भी इंतजार बाकी है.
आजादी के साथ कहीं भी आने जाने, काम करने, रहने, घूमने की दस्तक हर महिला इसलिए चाहती है क्योंकि देश में हर 16 मिनट में कहीं ना कहीं किसी महिला के साथ रेप हो जाता है. सुरक्षा वाली आजादी देश की महिलाओं, बच्चियों, बेटियों को इसलिए चाहिए क्योंकि हर घंटे में देश में कहीं ना कहीं 51 मामले महिलाओं से अपराध के सामने आ जाते हैं. तीन साल के भीतर देश में प्रति घंटे महिलाओं से अपराध के 9 मामले बढ़ चुके हैं. जो पहले 2020 में 42 था, वो 2022 में 51 हो गया. जबकि महिलाओं से अपराध में सजा दिलाने की दर केवल 23 प्रतिशत ही है.
एक रिपोर्ट के मुताबिक 2023 में 58 फीसदी महिलाओं ने कहा कि वो असुरक्षित महसूस करती हैं. 52 फीसदी महिलाएं कहती हैं कि उन्हें रात में अकेले चलने में डर लगता है. 46 फीसदी महिलाएं देश में काम करने के दौरान या काम पर जाने के दौरान सुरक्षा को लेकर चिंतित रहती हैं. 29% महिलाओं को सार्वजनिक जगहों पर छेड़छाड़ सहनी पड़ी और 75% ने इसकी कभी कहीं डर की वजह से शिकायत तक नहीं की.
सवाल पूछ रहा कोलकाता का पीड़ित परिवार
भारत में राज्य बदलते हैं. सरकार बदलती है. लेकिन बेटियों के लिए इंसाफ मांगती लौ जस की तस रहती है. क्योंकि जितनी देर न्याय मांगती मोमबत्ती जलती है, उससे भी कम देर में देश में महिलाओं से कई जगह अपराध हो जाता है. इस बार इंसाफ मांगता मोम बंगाल के लिए पिघल रहा है. जहां डॉक्टर बेटी का परिवार पूछता है, बेटी को पढ़ाने लिखाने डॉक्टर बनाने के बाद भी सुरक्षा की आजादी क्यों नहीं मिल पाई? देश में करोड़ों परिवार आज पूछते हैं कि वो सुरक्षित जगह बता दीजिए जहां बेटियों को डर ना लगे. जिन्हें आधी आबादी बताकर सियासत बड़ा महत्व देती है, वो पूछती हैं कि अपराध सहने के बाद न्याय की लड़ाई इतनी कठिन क्यों बना दी जाती है?
जिस पश्चिम बंगाल में हर घंटे तीन महिलाओं के साथ अपराध होता है, वहां हालत ये है कि पहले 8 अगस्त की देर रात महिला डॉक्टर को उसी के मेडिकल कॉलेज के सेमिनार रूम में रेप करके मार दिया गया. आरोप लगा कि मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने शुरुआत में पूरा मामला दबाना चाहा. आरोप लगा कि मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल संदीप घोष को बचाया जा रहा है. फिर आरोप लगा कि जांच के पहले पांच दिन में कोलकाता पुलिस मामले को दबाती रही. इसके बाद आरोप लगा कि सीबीआई के पास जांच जाने के बाद क्राइम सीन और सबूत मिटाने के लिए भीड़ ने आरजी कर अस्पताल में हमला कर दिया.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








