
बंगाल में चुनाव नतीजों के बाद कई जिलों में हिंसा, नड्डा आज पीड़ित परिवारों से मिलेंगे
AajTak
पश्चिम बंगाल में चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद से ही बवाल जारी है. राज्य के अलग-अलग इलाके में हिंसा, आगजनी, तोड़फोड़ हो रही है, कई जगह कार्यकर्ताओं की मौत भी हुई है. तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी इस बीच एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं.
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव भले ही खत्म हो गए हैं, लेकिन राजनीतिक बवाल खत्म नहीं हुआ है. बंगाल में चुनाव नतीजे घोषित होने के बाद से ही राजनीतिक हिंसा का दौर जारी है. राज्य के अलग-अलग इलाके में हिंसा, आगजनी, तोड़फोड़ हो रही है, कई जगह कार्यकर्ताओं की मौत भी हुई है. तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी इस बीच एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं. सवाल उठता है कि बंगाल का रक्तचरित्र क्या कभी नहीं बदलेगा, क्या बंगाल अपने सियासी खूनी इतिहास में जीता रहेगा, राज्य में ममता की सरकार बनने के बाद भी खूनी हिंसा का दौर जारी है. इस बवाल के बीच मंगलवार दोपहर को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी बंगाल पहुंचेंगे और बीजेपी के कार्यकर्ताओं के परिवारों से मिलेंगे. चुनाव नतीजों के बाद से ही हिंसा का दौर दरअसल, रविवार को बंगाल में ममता बनर्जी की विजय हुई, बीजेपी की पराजय और इसके कुछ घंटों बाद हिंसा का खेला शुरू हुआ और वो अबतक जारी है. बंगाल के अलग-अलग इलाकों में अबतक हिंसा हो चुकी है. बंगाल में शहर-शहर हुआ बवाल पहले बीजेपी दफ्तर को आग के हवाले किया गया, फिर शुवेंदु अधिकारी पथराव की रेंज में आ गए. इसके बाद तो जैसे हिंसा की खबरें बंगाल को डराने लगीं. हल्दिया से लेकर आसनसोल, कोलकाता से लेकर सिलिगुड़ी तक में तनातनी का दौर तेज होने लगे. यहां पर बीजेपी और टीएमसी कार्यकर्ताओं में भिड़ंत की खबरें कोलकाता से होते हुए दिल्ली तक धमकने लगीं. हिंसा के इस दौर में कहीं दफ्तर खाक हो गए तो कहीं दोनों दलों ने एक दूसरे पर ताकत दिखाई. हुगली के खानाकुल इलाके में एक और हिंसक वारदात में एक कार्यकर्ता की जान चली गई, आरोप है कि पीट-पीटकर एक टीएमसी समर्थक देबू प्रमाणित की जान ले ली गई.बीजेपी नेता ने लगाया गंभीर आरोप कानून व्यवस्था का ये हाल देखकर पहले तो गृह मंत्रालय ने रिपोर्ट तलब की और फिर राज्यपाल महोदय ने. पश्चिम बंगाल की नानूर विधानसभा सीट से बीजेपी के प्रत्याशी तारक साहा का कहना है कि इस इलाके में घरों को निशाना बनाया गया है, करीब 4-5 हजार घरों नुकसान पहुंचाया गया है. बीजेपी के नेता ने आरोप लगाया कि कई महिलाओं का रेप किया गया है, जबकि लूटपाट भी हुई है.
मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







