
बंगाल: महिलाओं से बदसलूकी के आरोपों को NIA ने किया खारिज, TMC ने कार्रवाई पर उठाए थे सवाल
AajTak
NIA ने शनिवार को पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर जिले में 2022 में हुए विस्फोट के मामले में दो प्रमुख साजिशकर्ता मनोब्रत जना और बलाई चरण मेइती को गिरफ्तार किया था. विस्फोट में तीन लोगों की मौत हो गई थी.
पश्चिम बंगाल के भूपतिनगर में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की रेड के दौरान अधिकारियों की टीम पर हमले के बाद सियासत एक बार फिर गरमा गई है. भूपतिनगर इलाके में अपनी हालिया कार्रवाई में किसी भी दुर्भावना से इनकार करते हुए NIA ने रविवार को अपने खिलाफ लगाए गए गैरकानूनी कार्यों के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया और पूरे विवाद को दुर्भाग्यपूर्ण बताया.
दरअसल, तृणमूल कांग्रेस (TMC) के गिरफ्तार नेता मनोब्रत जना की पत्नी ने NIA के अधिकारियों के खिलाफ एक FIR दर्ज कराई है. मोनी जना ने FIR में आरोप लगाया है कि अधिकारियों ने जांच के बहाने भूपतिनगर स्थित उनके आवास में जबरन घुसकर उनकी गरिमा को ठेस पहुंचाने की कोशिश की. NIA ने इन आरोपों को खारिज किया है.
पुलिस अधिकारी के मुताबिक, टीएमसी नेता की पत्नी ने भूपतिनगर पुलिस थाने में दायर कराई अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि NIA के अधिकारियों ने शनिवार सुबह छापेमारी के दौरान उनके आवास पर तोड़फोड़ भी की. अधिकारी ने बताया कि मारपीट करने का आरोप लगाने संबंधी एक महिला की शिकायत मिलने के बाद हमने FIR दर्ज की है.
मालूम हो कि NIA ने शनिवार को पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर जिले में 2022 में हुए विस्फोट के मामले में दो प्रमुख साजिशकर्ता मनोब्रत जना और बलाई चरण मेइती को गिरफ्तार किया था. विस्फोट में तीन लोगों की मौत हो गई थी. NIA ने स्पष्ट किया कि उसके काम प्रामाणिक, वैधानिक और कानूनी रूप से जरूरी थे. जांच एजेंसी ने रविवार को एक बयान जारी कर अपना पक्ष रखा. घटना दिसंबर 2022 में हुई थी और कलकत्ता हाई कोर्ट के निर्देश पर 6 जून 2023 को मामले की जांच NIA को मिल गई.
तलाशी में महिला कांस्टेबल भी थीं शामिल NIA ने बयान में बताया कि हमला अकारण और एजेंसी के उसके लीगल काम से रोकने की कोशिश थी. NIA ने कहा कि स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में और CRPF की ओर से मिले सुरक्षा घेरे में पांच स्थानों पर तलाशी ली गई, जिसमें महिला कांस्टेबल भी शामिल थीं. सभी कानूनी प्रक्रियाओं का पालन करने के बाद गिरफ्तारियां की गईं.
NIA ने भी दर्ज कराई है शिकायत अपने बयान में NIA ने बताया कि आक्रामक भीड़ ने हमारी टीम पर हमला किया. गिरफ्तार आरोपी मनोब्रत जना को जब कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के लिए स्थानीय पुलिस स्टेशन ले जाया जा रहा था, तभी हमला हो गया. हमले में एक अधिकारी को चोटें आईं और NIA का एक आधिकारिक वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया. NIA ने हमलावरों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए क्षेत्रीय पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







