
फ्लाइट-ट्रेन-सड़कें सबकुछ ठप... तुर्की के बाद अब जापान में आफत
AajTak
जापान में भारी बर्फबारी की वजह से जनजीवन प्रभावित हुआ है. इसकी वजह से देश में तकरीबन 100 विमान सेवाओं ने उड़ान नहीं भरी. पूर्वी और मध्य जापान में 31 राजमार्गों को बंद कर दिया गया. मध्य जापान और पूर्वी जापान में बर्फबारी की वजह से दर्जनभर से अधिक ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया गया है.
जापान में शुक्रवार को भारी बर्फबारी ने आफत मचा दी है. इससे देश में ट्रेनें और विमान सेवाएं प्रभावित हुईं हैं. सड़क यातायात भी इससे अछूता नहीं रहा. इससे बड़े पैमाने पर जनजीवन पर असर पड़ा है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, बर्फबारी की वजह से जापान में तकरीबन 100 विमान सेवाओं ने उड़ान नहीं भरी. पूर्वी और मध्य जापान में 31 राजमार्गों को बंद कर दिया गया. मध्य जापान और पूर्वी जापान में बर्फबारी की वजह से दर्जनभर से अधिक ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया गया है.
देश के सबसे बड़े ट्रेन ऑपरेटर ईस्ट जापान रेलवे का कहना है कि टोक्यो और पूर्वोत्तर प्रांत के बीच हाईस्पीड ट्रेन सेवाओं को भी बंद कर दिया गया है.
यामाटो ट्रांसपोर्ट और सागावा एक्सप्रेस सहित देेश की बड़ी डिलीवरी सेवाएं भी प्रभावित हुई है. देश में शनिवार तक बड़ी डिलीवरी कंपनियों ने सेवा निलंबित कर दी है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.

आज हम आपको अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय हथियारों से रूबरू कराने वाले हैं. कुछ जो इंसान के बचाव के लिए बने हैं और कुछ केवल विनाश के लिए. डोनाल्ड ट्रंप जिस वक्त अमेरिका की ताकत पर इतरा रहे थे, बता रहे थे कि उन्होंने ईरान की ताकत को मिट्टी में मिला दिया है. इसके कुछ घंटे बाद ईरान ने इजरायल पर आज तक के सबसे बड़े हमले को अंजाम दिया.

कतर के समुद्री इलाके में रविवार को एक बड़ा सैन्य हादसा हो गया. रूटीन ड्यूटी पर निकला एक हेलीकॉप्टर तकनीकी खराबी की वजह से क्रैश होकर समुद्र में जा गिरा. इस दर्दनाक हादसे में कतर और तुर्की सेना के 5 जवानों समेत 2 टेक्नीशियनों की मौत हो गई. दोनों देशों के रक्षा मंत्रालयों ने इस घटना की पुष्टि करते हुए गहरा दुख जताया है.









