
फ्रांस के राष्ट्रपति को पत्नी ने मारा थप्पड़? प्लेन से उतरते वक्त का सीन कैमरे में हुआ कैद, देखें Video
AajTak
इमैनुएल मैक्रों वियतनाम पहुंचे हैं जहां विमान से उतरने से पहले का उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में उनकी पत्नी उनके चेहरे पर चपत लगाती दिख रही हैं.
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के वियतनाम दौरे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें उनकी पत्नी ब्रिजिट मैक्रों विमान का दरवाजा खुलते ही उनके चेहरे पर चपत लगाती दिख रही हैं. मैक्रों रविवार को वियतनाम की राजधानी हनोई पहुंचे लेकिन उनके इस राजनीतिक दौरे से ज्यादा चर्चा उनके उस वीडियो की हो रही है जिसमें उन्हें पत्नी के हाथों चपत लग रही है और फिर वो अपनी पत्नी के साथ सीढ़ियों से नीचे उतरते दिख रहे हैं.
रविवार को मैक्रों के विमान ने वियतनाम की राजधानी हनोई में लैंड किया. इसके बाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है जिसे समाचार एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस ने कैमरे में कैद किया है. वीडियो क्लिप में, जैसे ही विमान का दरवाजा खुलता है, मैक्रों वहां खड़े दिखते हैं. इसके बाद ब्रिजिट मैक्रों की बाहें बाहर आती हैं और वो मैक्रों के चेहरे पर चपत लगाती दिख रही हैं. मैक्रों कुछ पल के लिए चौंकते हैं फिर जल्दी से अपने आपको संभालते हुए स्वागत के लिए एयरपोर्ट पर आए प्रतिनिधिमंडल की तरफ हाथ हिलाते हैं.
इसके बाद ब्रिजिट भी बाहर आई और मैक्रों के साथ सीढ़ियां उतरने लगीं. इस दौरान मैक्रों ने अपना हाथ उनकी तरफ बढ़ाने की कोशिश की लेकिन उन्होंने अपने पति मैक्रों का हाथ नहीं पकड़ा और दोनों सीढ़ियों से नीचे आए.
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसे खूब शेयर किया जा रहा है. इसी बीच वीडियो को लेकर फ्रांस के राष्ट्रपति भवन एलिसी पैलेस के अधिकारियों का कहना है कि यह पति-पत्नी के बीच हंसी-मजाक का पल था.
समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, एलिसी पैलेस के एक अधिकारी ने कहा, 'उस पल में राष्ट्रपति और उनकी पत्नी दौरा शुरू करने से पहले हंसी-मजाक कर रहे थे. यह दोनों का निजी पल था.'

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










