
फ्रांस के कोर्ट ने मुस्लिम महिलाओं पर लगाई ये पाबंदी, छिड़ा विवाद
AajTak
फ्रांस के एक शहर के मेयर ने कुछ दिनों पहले नियमों में बदलाव कर फैसला किया था कि शहर के सरकारी स्विमिंग पूल में मुस्लिम महिलाएं बुर्किनी या अपनी मर्जी के कपड़े पहनकर नहा सकती हैं. मेयर के फैसले को फ्रांस के कोर्ट न रद्द कर दिया है और कहा है कि इससे सार्वजनिक स्थानों पर तटस्थता की नीति का उल्लंघन होता है.
फ्रांस में मुस्लिम महिलाओं द्वारा स्विमिंग पूल में पहने जाने वाले बुर्किनी को लेकर विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है. फ्रांस में ग्रेनोबल के अल्पाइन शहर के मेयर ने हाल ही में सरकारी सार्वजनिक स्विमिंग पूल में महिलाओं को बुर्किनी पहनने की इजाजत दे दी थी. मेयर का कहना था कि महिला और पुरुष अपनी मर्जी के कपड़े पहनकर तैराकी कर सकते हैं. लेकिन अब फ्रांस की एक अदालत ने इस फैसले को पलट दिया है.
बुर्किनी फ्रांस में मुस्लिम महिलाओं द्वारा स्विमिंग पूल में नहाते समय अपने शरीर और बालों को ढकने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला ऑल-इन-वन स्विमसूट है. फ्रांस में हमेशा से ये विवादास्पद रहा है और इसको सार्वजनिक जगहों पर प्रतिबंधित किया जाता रहा है.
समाचार एजेंसी एएफपी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अदालत ने बुर्किनी पहनने के मेयर के फैसले को ये कहते हुए रद्द कर दिया कि ये सार्वजनिक स्थानों पर तटस्थता के सिद्धांत का गंभीर उल्लंघन करता है.
फ्रांस के गृह मंत्री गेराल्ड डारमैनिन शुरू से ही नगरपालिका के फैसले के खिलाफ थे. अदालत के फैसले के बाद बुधवार शाम ट्विटर पर ट्वीट कर उन्होंने अदालत के फैसले को एक अच्छी खबर बताते हुए स्वागत किया.
बुर्किनी का समर्थन करने वाले लोगों का कहना है कि बुर्किनी पर प्रतिबंध लगाना भेदभाव को बढ़ाने का काम करता है. नगरपालिका का बुर्किनी पहनने देने का फैसला जून से प्रभावी होने वाला था लेकिन दक्षिण-पूर्वी फ्रांस के इसेरे शहर के गवर्नर ने अदालत से नगरपालिका के फैसले को बदलने की मांग की थी.
वहीं ग्रेनोबल के मेयर एरिक पियोल बुर्किनी पहनने देने के पक्ष में थे. एरिक वामपंथ के जुड़े प्रभावी स्थानीय नेता हैं. उनके समर्थन से ही अल्पाइन शहर ने नियमों में बदलाव की मंजूरी दी थी जिसके तहत शहर में स्विमिंग के लिए एक ड्रेस कोड का पालन न करने की छूट मिलने वाली थी. महिला और पुरुषों को ये आजादी दी गई थी कि वो अपने पसंद के कपड़े पहनकर शहर के स्विमिंग पूल में नहा सकते हैं.

आज का दंगल ईरान की जंग से भारत की बिगड़ती सेहत को लेकर है. ईरान में 25 दिन से जंग चल रही है. और पीएम मोदी ने कहा है कि इस जंग के कारण भारत पर दूरगामी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है. पीएम मोदी ने कोविड महामारी की तरह मिल जुलकर इस चुनौती का सामना करने की अपील की है और देशवासियों को सभी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने का भरोसा भी दिया है. पश्चिम एशिया में जंग के हालात से उभरी चुनौतियों को लेकर सरकार ने कल सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है.

हिज्बुल्लाह ने इजरायली सेना पर जबरदस्त रॉकेट हमला किया है. हिजबुल्लाह प्रवक्ता ने कहा है कि हमने दुश्मन पर कई रॉकेट दागे हैं. उन्होंने कहा कि आज सुबह ये हमला लेबनान की सुरक्षा के लिए किया गया. इजरायल ने भी माना है कि हाइफा में कई रॉकेट दागे गए, लेकिन इजरायल का दावा है कि हमने ज्यादातर हमलों को नाकाम कर दिया. देखें वीडियो.

तेल अवीव में मची तबाही का ड्रोन फुटेज सामने आया है. इसमें देखा जा सकता है कि मंगलवार की सुबह जब दुनिया की नजरें ट्रंप के '5-दिन के युद्ध विराम' के दावों पर टिकी थीं, ठीक उसी वक्त ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलों ने तेल अवीव की सुरक्षा दीवार को चकनाचूर कर दिया. ताजा ड्रोन फुटेज ने इस हमले की भयावहता की गवाह दे दी है. देखें वीडियो.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.







