
फ्रांस का बड़ा कदम, गर्भपात को संवैधानिक अधिकार घोषित करने वाला दुनिया का पहला देश बना
AajTak
फ्रांस की संसद के संयुक्त सदन में गर्भपात के अधिकार से जुड़े विधेयक के पक्ष में 780 जबकि विपक्ष में 72 वोट पड़े. इस फैसले के बाद गर्भपात अधिकार कार्यकर्ताओं ने सेंट्रल पेरिस में इकट्ठा होकर इसकी सराहना की.
महिलाओं को गर्भपात का संवैधानिक अधिकार देने वाला फ्रांस विश्व का पहला देश बन गया है. फ्रांस के संविधान में गर्भपात के अधिकार को शामिल किया गया है. महिला अधिकार समूहों ने जहां एक तरफ इसे ऐतिहासिक कदम बताया है, वहीं गर्भपात विरोधी समूहों ने इसकी आलोचना की है.
फ्रांस की संसद के संयुक्त सदन में गर्भपात के अधिकार से जुड़े विधेयक के पक्ष में 780 जबकि विपक्ष में 72 वोट पड़े. इस फैसले के बाद गर्भपात अधिकार कार्यकर्ताओं ने सेंट्रल पेरिस में इकट्ठा होकर इसकी सराहना की.
संसद स्पीकर ने कहा कि मुझे संसद पर गर्व है, जिसने गर्भपात के अधिकार को हमारे मूल कानून में शामिल किया. हम यह कदम उठाने वाला पहला देश बन गए हैं.
राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा कि उन्होंने महिलाओं को गर्भपात का संवैधानिक अधिकार देने का वादा किया था. अब उनका ये वादा पूरा हो गया है.
फ्रांस की 80 फीसदी आबादी गर्भपात के समर्थन में
अमेरिका और अन्य देशों की तुलना में फ्रांस में गर्भपात अधिकारों को लेकर अधिक सजगता है. पोल्स के मुताबिक, फ्रांस के लगभग 80 फीसदी लोगों ने गर्भपात को कानूनी अधिकार देने के फैसले का समर्थन किया है.

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.












