
फोन कॉल से शुरू हुई थी आमिर खान-किरण की लव स्टोरी, ऐसे हुई खत्म
AajTak
इस बात से सभी वाकिफ हैं कि किरण आमिर की दूसरी पत्नी हैं. दोनों की लव स्टोरी एक फोन कॉल से शुरू हुई थी. आइए जानें आमिर और किरण की लव स्टोरी और शादी तक उनके सफर के बारे में.
बॉलीवुड एक्टर आमिर खान और उनकी पत्नी किरण राव अलग हो रहे हैं. इस आइडल कपल के तलाक की खबर उनके चाहने वालों के लिए शॉकिंग है. इस बात से सभी वाकिफ हैं कि किरण आमिर की दूसरी पत्नी हैं. दोनों की लव स्टोरी एक फोन कॉल से शुरू हुई थी. आइए जानें आमिर और किरण की लव स्टोरी और शादी तक उनके सफर के बारे में. आमिर और किरण पहली बार फिल्म लगान के सेट पर मिले थे. आमिर ने एक इंटरव्यू में किरण संग अपनी मुलाकात के बारे में विस्तार से बताया था. एक्टर ने कहा था- 'मैं किरण से साल 2001 में लगान के समय मिला था. वो उसमें एक असिस्टेंट डायरेक्टर थी पर उस वक्त हम दोनों के बीच कोई रिलेशनशिप नहीं था. वो यूनिट की एक मेंबर थी. रीना दत्ता (आमिर की पहली पत्नी) से अलग होने और तलाक के कुछ समय बाद मैं किरण से दोबारा मिला.'More Related News

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












