
फोटोग्राफर्स ने पूछा हाल, तो गाली गलौच पर उतर आए कपिल शर्मा, बोले कर लो रिकॉर्ड
AajTak
कॉमेडियन कपिल शर्मा को सोमवार को एयरपोर्ट पर व्हीलचेयर पर बैठकर बाहर निकलते देखा गया. जब फोटोग्राफर्स कपिल की फोटो लेते हुए उनका हालचाल पूछते हैं तो कपिल भड़कते दिखे. कपिल का यह बर्ताव शायद पहली बार देखने को मिला है. कपिल इससे पहले कई दफा पैपराजी और फैंस से मिलनसार अंदाज में मिले हैं. पर इस बार उनका रवैया कुछ अलग ही था.
कॉमेडियन कपिल शर्मा को सोमवार को एयरपोर्ट पर व्हीलचेयर पर बैठकर बाहर निकलते देखा गया. उनकी ये तस्वीरें सामने आते ही फैंस में हलचल मच गई है. फैंस कपिल की सेहत को लेकर परेशान हैं. कई लोग ट्वीट कर कपिल से उनकी सेहत के बारे में लगातार पूछ रहे हैं. फैंस ही नहीं बाकी लोग भी कपिल को व्हीलचेयर पर देखकर शॉक्ड हैं. एक वीडियो सामने आया है जिसमें जब फोटोग्राफर्स कपिल की फोटो लेते हुए उनका हालचाल पूछते हैं तो कपिल भड़कते दिखे. फोटोग्राफर्स कपिल की फोटो लेते हैं और उनकी सेहत के बारे में पूछते हैं. सबसे पहले फोटोग्राफर्स कपिल की फोटो लेते हुए उनका हालचाल पूछते हैं. फोटोग्राफर्स कहते हैं- कपिल सर कैसे हैं... सर वीडियो ले रहे हैं...इसके बाद कपिल कहते हैं- ओए पीछे हटो सारे तुम लोग. इसके बाद फोटोग्राफर्स कहते हैं- ओके सर...थैंक्यू सर. कपिल अपना गुस्सा दिखाते हुए आगे कहते हैं- उल्लू के पट्ठे... उनकी यह बात सुनकर फोटोग्राफर्स कहते हैं- सर रिकॉर्ड हो गया है. इसपर कपिल कहते हैं- हां कर लो रिकॉर्ड तुम लो बदतमीजी करते हो. कपिल का यह बर्ताव देख फोटोग्राफर्स कहते हैं- सर आप रिक्वेस्ट करते तो हम हट जाते.More Related News

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












