
फैक्ट चेक: वायरस से बचने के लिए नाक में नींबू का रस? ना.. ना.. ये करो ना!
AajTak
एक नीबू का रस निकालिए और नाक के दोनों छिद्रों में तीन-तीन बूंद डाल लीजिए. पांच सेकेंड में ही ये रस आपके पूरे सिस्टम- नाक-कान-गला-हृदय- को एकदम शुद्ध कर देगा. जिसने भी ये प्रयोग किया है, मैंने ऐसे किसी भी व्यक्ति को मरते हुए नहीं देखा और वो स्वस्थ हुआ है.
कोरोना के इलाज और इससे बचने के अप्रमाणित नुस्खों में अब नीबू का रस नाक में डालने की विधि भी शामिल हो गई है. इस नुस्खे के तमाम वीडियो अचानक सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं. सोशल मीडिया पर साझा किए जा रहे वीडियो में दावा किया जा रहा है कि नाक में नींबू का रस डालने से #कोरोनावायरस तुरंत ही खत्म हो जाएगा#PIBFactCheck:- वीडियो में किया गया दावा #फर्जी है। इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है कि नाक में नीबू का रस डालने से #Covid19 को खत्म किया जा सकता है pic.twitter.com/cXpqzk0dCK .@deoriapolice के यातायात उप निरीक्षक द्वारा जो उक्त वीडियो वायरल किया गया है वह अवांछनीय तथ्यों पर आधारित है, जिसके संबंध में #spdeoria द्वारा कड़ी चेतावनी देते हुए जांच हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया है। @Uppolice @dgpup @AdgGkr @diggorakhpur pic.twitter.com/7C08XjwFJa ऐसा ही एक वीडियो है जिसमें एक तिलकधारी बाबा बता रहे हैं कि उन्हें कोरोना का रामबाण इलाज पता चल गया है. वे कहते हैं, “एक नीबू का रस निकालिए और नाक के दोनों छिद्रों में तीन-तीन बूंद डाल लीजिए. पांच सेकेंड में ही ये रस आपके पूरे सिस्टम- नाक-कान-गला-हृदय- को एकदम शुद्ध कर देगा. जिसने भी ये प्रयोग किया है, मैंने ऐसे किसी भी व्यक्ति को मरते हुए नहीं देखा और वो स्वस्थ हुआ है. इस प्रयोग को जरूर करिए और जो ज्यादा ज्ञान दे रहे हैं, उनके ज्ञान को दूर रखिए क्योंकि उन्हीं के ज्ञान के चक्कर में बड़े-बड़े हॉस्पिटलों में लोग मर रहे हैं. जिसको कोरोना हो गया है उसको ये करवा दीजिए. उसका सारा सिस्टम सही हो जाएगा. ये दैवीय प्रेरणा है. मैंने स्वप्न के माध्यम से देखा है. बस नीबू का रस नाक में डालना है और सारे वायरस मर के तुरंत बाहर आ जाएंगे.” इस वीडियो में नीचे एक पट्टी पर लिखा है, ‘दो बूंद नीबू के रस से कोरोना खत्म हो जाएगा.’
मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







