
फैंस के लिए सलमान खान की ईदी, 'राधे' का पोस्टर शेयर कर किया तारीख का ऐलान
AajTak
फिल्म की रिलीज में ठीक दो महीने का वक्त बचा है. ऐसे में सलमान खान ने एक नया पोस्टर रिलीज किया है जहां वह एक फियर्स लेकिन स्लिक अवतार में नज़र आ रहे हैं.
सलमान खान के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है. 2021 की मोस्ट अवेटेड मूवी राधे: योर मोस्ट वान्टेड भाई की रिलीज डेट सामने आ गई है. अब जब रिलीज डेट का ऐलान हो गया है तो इस ईद सलमान खान के एक्शन और ड्रामा के लिए तैयार हो जाएं. प्रभु देवा द्वारा निर्देशित, एक्शन-ड्रामा राधे-योर मोस्ट वॉन्टेड भाई 2021 की सबसे प्रतीक्षित फिल्मों में से एक है. सलमान खान और रणदीप हुडा ने फिल्म के नए पोस्टर के साथ इसकी रिलीज डेट का खुलासा कर दिया है. सलमान ने पोस्टर शेयर कर लिखा- 'ईद का कमिटमेंट था, ईद पर ही आएंगे क्योंकि एक बार जो मैंने....#RadheOn13thMay #2MonthsToRadhe'.एक्टर रणदीप हुडा ने पोस्टर शेयर कर लिखा- 'ये ईद, राधे के साथ मिलते हैं 13 मई को सिनेमा में जी स्टूडियोज के साथ एसोसिएशन में #RadheOn13thMay #2MonthsToRadhe'.More Related News

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












