
फैंस की cheesy line से भरा होता है आदित्य का मेसेज बॉक्स, लड़कें भी DM कर करते हैं परेशान
AajTak
पिछले कुछ समय में Aditya seal की पॉपुलैरिटी फैंस के बीच काफी बढ़ी है. आदित्य को रोजाना फीमेल फैंस के चीजी मेसेजेस का सामना करना पड़ता है. हैरानी की बात यह है कि आदित्य को लड़कें भी प्रपोज करने से पीछे नहीं हटते हैं.
स्टूडेंट ऑफ द ईयर में अपनी अदायगी से लोगों का ध्यान ओर खींचने वाले आदित्य शील इन दिनों हुमायूं के किरदार से फैंस का जबरदस्त एंटरटेनमेंट कर रहे हैं. आदित्य ने अपने करियर की शुरुआत टीनएज में ही कर दी थी. जहां वे मनीषा कोइराला के ऑपोजिट नजर आए थे.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












