
फूल की फोटो भी शेयर करूं तो मास्टरबेशन सीन की बात करते हैं ट्रोल्स: स्वरा भास्कर
AajTak
स्वरा ने अपनी ट्विटर पर हुई बातचीत को लेकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है. इस पोस्ट में उन्होंने लिखा है, 'सोशल मीडिया एक (वर्चुअल) पब्लिक स्पेस है, जैसे रोड और रेस्टोरेंट होते हैं. लेकिन पब्लिक के बीच जिस सभ्य व्यवहार से हम रहने हैं, वह ऑनलाइन नहीं रखते. वीरे दी वेडिंग के रिलीज होने के बाद से मैं एक फूल की फोटो भी शेयर नहीं कर सकती, जिसे लोग फिल्म के मास्टरबेशन सीन या उंगली से लिंक ना करते हो.'
स्वरा भास्कर को अक्सर ट्रोल्स का सामना करना पड़ता है. स्वरा अपनी बेबाकी के लिए जानी जाती हैं और इसी के चलते उनके पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स भद्दी बातें करते नजर आ ही जाते हैं. अब एक ट्विटर चैट के दौरान स्वरा भास्कर ने बताया है कि कैसे ट्रोल्स उनके किसी भी पोस्ट को फिल्म वीरे दी वेडिंग के उनके मास्टरबेशन सीन से जोड़ देते हैं.
मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












