
फुटपाथ पर हेयर कट से 'देसी' बन रहे थे माइकल वॉन, फैंस ने आईना ही दिखा दिया...
AajTak
इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेट कप्तान माइकल वॉन ने मुंबई में सड़क किनारे नाई की दुकान पर बाल कटवाया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो और तस्वीरें शेयर कीं हैं जिसके बाद एक बार फिर लोगों को बहस में पड़ने का मौका मिल गया है.
अपने फनी ट्वीट्स के लिए पहचान रखने वाले इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन, उन चुनिंदा लोगों में से हैं, जिनके सोशल मीडिया पोस्ट का इंतजार लोगों को बेसब्री से रहता है. लोग इनपर रियेक्ट करते हैं. अपना ओपिनियन देते हैं और फिर नजारा उस डेबिट जैसा होता है जहां एक पक्ष रहता है. दूसरा विपक्ष. वॉन ने एक बार फिर लोगों को बहस का मौका दे दिया है. उन्होंने फुटपाथ पर बैठकर नाई से बाल कटवाए हैं और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है.
यूजर्स वॉन का ये अंदाज देखकर नहीं रोक पाए हैं.हमेशा की तरह एक बार फिर वॉन के इस पोस्ट पर प्रतिक्रियाओं की बरसात हो गयी है. वॉन का ये वीडियो को मुंबई के ऑर्मिस्टन रोड का बताया जा रहा है. दिवाली से ठीक पहले रिलीज किए गए वीडियो को वॉन ने 'दिवाली पार्टी ट्रिम' की संज्ञा दी है और इसे खूब एन्जॉय किया है.
वीडियो देखें तो मिलता है कि बाल कटाने और हेड मसाज लेने के बाद वॉन कुर्सी पर बैठे रिलैक्स कर रहे हैं. अपने पोस्ट में वॉन ने लोगों को उस नाई के बारे में भी बताया है जिसने उनके बाल काटे हैं. वॉन ने इस नाई को अपना अच्छा दोस्त कहा है.

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












