
फिल्म प्रोड्यूसर पर महिला संग माटपीट-बदसुलूकी का मामला दर्ज
AajTak
गाजियाबाद के मोरटा इलाके के रहने वाले सत्येंद्र त्यागी पर आरोप है कि उन्होंने नंदग्राम इलाके में एक विवादित जमीन पर बन रही दीवार को ध्वस्त कर दिया. विरोध करने पर वहां मौजूद महिला और बच्चों से मारपीट और बदसलूकी की. आरोप है कि इस जमीन पर पहले से सत्येंद्र त्यागी और दूसरे पक्ष का विवाद चला रहा था, जिस पर मामला कोर्ट में भी विचाराधीन है.
गाजियाबाद में बॉलीवुड फिल्मों के प्रोड्यूसर और फाइनेंसर सत्येंद्र त्यागी पर मारपीट और महिला से बदसलूकी का मामला दर्ज किया गया है. नंदग्राम थाने में एफ आई आर दर्ज की गई है. सत्येंद्र त्यागी वही शख्स है जिसने बॉलीवुड के कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा पर धोखाधड़ी का मुकदमा पूर्व में दर्ज कराया हुआ है. हालांकि प्रोड्यूसर सत्येंद्र त्यागी ने अपने ऊपर लगे आरोपों से इनकार किया है.
मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












