
फिल्म छिछोरे को मिले नेशनल अवॉर्ड पर भावुक हुए सुशांत के पिता, बोले- थोड़ी खुशी मिली
AajTak
भारतीय सिनेमा के लिए मिलने वाले प्रतिष्ठित 'नेशनल अवॉर्ड्स' की घोषणा हो चुकी है, जिसमें कंगना रनौत समेत मनोज वाजपेयी जैसे दिग्गजों को सम्मानित किया गया है. इन्हीं पुरस्कारों में सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म 'छिछोरे' को बेस्ट हिंदी फिल्म का नेशनल अवॉर्ड मिला है, जिसके बाद सुशांत के फैंस एकबार फिर अपने पसंदीदा अभिनेता को याद कर रहे हैं.
भारतीय सिनेमा के लिए मिलने वाले प्रतिष्ठित 'नेशनल अवॉर्ड्स' की घोषणा हो चुकी है, जिसमें कंगना रनौत समेत मनोज वाजपेयी जैसे दिग्गजों को सम्मानित किया गया है. इन्हीं पुरस्कारों में सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म 'छिछोरे' को बेस्ट हिंदी फिल्म का नेशनल अवॉर्ड मिला है, जिसके बाद सुशांत के फैंस एकबार फिर अपने पसंदीदा अभिनेता को याद कर रहे हैं. जिन्होंने पिछले ही वर्ष सुसाइड कर लिया था. सुशांत की फिल्म 'छिछोरे' को बेस्ट हिंदी फिल्म नेशनल अवॉर्ड पर उनके पिता की भी प्रतिक्रिया आ गई है. अपने मृत बेटे की फिल्म को अवॉर्ड मिलना उनके लिए बेहद भावुक और करुणादायक पल रहा. अपने बेटे की फिल्म को मिले अवॉर्ड पर अपनी ख़ुशी जाहिर करते हुए सुशांत के पिता ने कहा है कि 'छोटी सी खुशी मिली है.'
मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












